Connect with us

मोदी सरकार में महंगाई ने तोड़ी आम जनता की कमर : रविंद्र देव यादव

उत्तर प्रदेश

मोदी सरकार में महंगाई ने तोड़ी आम जनता की कमर : रविंद्र देव यादव

ऋषभ ढाका। बाग़पत उत्तर प्रदेश।

बागपत-सपा कार्यालय बागपत पर कार्यकर्ताओं की मासिक बैठक का आयोजन किया गया, जिसमे जनपद के सैकड़ों सपा कार्यकर्ताओं ओर पदाधिकारियों ने भाग लिया।

बैठक को सम्बोधित करते हुए जिला अध्यक्ष रविन्द्र देव यादव ने कहा कि मोदी सरकार में महंगाई चरम पर है। भ्रष्टाचार का बोलबाला है। सरकारी कर्मचारी , बीजेपी नेता जनता का धन लूटने में लगे है। अपराध की बाढ़ सी आ गई है। गरीब,दलित,अल्पसंख्यक,पिछड़े का शोषण हो रहा है। देश की कुछ जातियों के लोग सरकार का मजा लूट रहे है। इसलिए जनहित में सरकार बदलना बहुत जरूरी है। आने वाले 2024 के लोकसभा चुनाव में जुट जाओ।जनता को सच्चाई बताओ। सरकार बदलने के लिए सपा को वोट देने की अपील करो। हमे अपने लोगो में जाकर वोट बनवानी है ओर जो अवैध वोट बनी हुई है, उन्हे कटवाना है।कार्यकर्ता बूथ कमेटी बनाने में जुट जाओ। मासिक बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष रविन्द्र देव ने की तथा संचालन सुरेन्द्र पवार ने किया। बैठक में मुख्य रूप से हाजी शकील शाह सपा वरिष्ठ नेता संजय डीलर सतीश गौड़ केके त्यागी राजू भाटी कृष्णपाल प्रधानाचार्य सतीश बाल्मीकि नदीम अल्वी अब्दुल वाहिद कुरेशी राहुल यादव देवेंद्र यादव भालेन्द्र यादव विनय गिरी जय सिंह यादव सरदार अली नौशाद अली अमित कुमार राजेन्द्र यादव ब्रजपाल सिंह आदि ने भाग लिया।

Ad Ad

More in उत्तर प्रदेश

Trending News

About

प्रतिपक्ष संवाद उत्तराखंड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें  – [email protected]

Editor

Editor: Vinod Joshi
Mobile: +91 86306 17236
Email: [email protected]

You cannot copy content of this page