Connect with us

गौरा शक्ति ऐप की जानकारी।

उत्तराखण्ड

गौरा शक्ति ऐप की जानकारी।

हल्द्वानी – अन्तर्राष्ट्रीय महिला सप्ताह के तीसरे दिन के उपलक्ष्य में नगर निगम सभागार हल्द्वानी में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्रोबेशन अधिकारी व्योमा जैन के द्वारा बाल संरक्षण विभाग, बाल विवाह, महिला हेल्पलाइन आदि की जानकारी दी गई, पुलिस विभाग से सुनीता कुंवर द्वारा गौरा शक्ति ऐप की जानकारी दी गई तथा उपस्थित सभी लोगों को ऐप डाउनलोड कराया गया साथ ही मानव तस्करी, नशा उन्मूलन और महिला थानों के बारे मे बताया। अधिवक्ता संगीता टाकुली जी ने घरेलू हिंसा क्या हैं एवं उससे संबंधित कानूनों की जानकारी दी, इसके बाद जिला कार्यक्रम अधिकारी नैनीताल मुकुल चौधरी के द्बारा महिलाओं को कलैंडर वितरित किए गए तथा उपस्थित आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को संबोधित करते हुऐ उन्हें गौरा शक्ति ऐप को अपने अपने क्षेत्र की हर किशोरी बालिका व महिला को डाउनलोड करने व उसकी जानकारी देने की अपील की इसी के साथ जिला कार्यक्रम अधिकारी नैनीताल द्वारा कार्यक्रम का समापन किया गया।
कार्यक्रम में बाल विकास परियोजना अधिकारी हल्द्वानी ग्रामीण शिल्पा जोशी, बाल विकास परियोजना अधिकारी हल्द्वानी शहर शीला रौतेला, समस्त सुपरवाईजर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता आदि उपस्थित थे।


Ad Ad

प्रतिपक्ष संवाद उत्तराखंड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें  – [email protected]

More in उत्तराखण्ड

Trending News

About

प्रतिपक्ष संवाद उत्तराखंड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें  – [email protected]

Editor

Editor: Vinod Joshi
Mobile: +91 86306 17236
Email: [email protected]

You cannot copy content of this page