Connect with us

काजल चौधरी एच आर सी डी डब्ल्यू उत्तराखंड राज्य प्रमुख नियुक्त।

उत्तराखण्ड

काजल चौधरी एच आर सी डी डब्ल्यू उत्तराखंड राज्य प्रमुख नियुक्त।

हल्द्वानी-मानव अधिकार बाल विकास विंग के राष्ट्रीय अध्यक्ष एम डी शकिल,अमित कुमार सिंह के द्वारा नैनीताल की बेटी काजल चौधरी को उत्तराखंड राज्य प्रमुख के पद पर मनोनीत किया गया है। पद ग्रहण करने के बाद काजल चौधरी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष एम डी शकिल एवं एच आर सी डी डब्ल्यू के जिला विधिक सलाहकार एडवोकेट मो. ख़ुर्शीद हुसैन, एडवोकेट अरविंद अरोरा कानूनी सलाहकार देहरादून ने आभार प्रकट किया है। काजल चौधरी कहती है कि हर व्यक्ति को कानून की जानकारी होनी चाहिए। मानव अधिकारो के संबंध में हर महत्वपूर्ण पहलू की जानकारी आम लोगों को होना ज़रूरी है। उन्होंने कहा आमजन तक मानवाधिकारों के बारे मे जागरूकता लाने के लिए प्रदेशभर में विशेष अभियान चलाया जाएगा। मानवाधिकार की जानकारी आज के समय में सबसे बड़ी जरूरत हैं। उन्होंने कहा कि बच्चे देश के निर्माता होते हैं और भविष्य हैं, इसलिए बच्चों को मानवाधिकारों के बारे में जागरूक करने पर बल दिया जाएगा। उन्होंने कहा मानवाधिकार विषय पर बच्चों के साथ ही घरेलू हिंसा से पीड़ित महिलाओं को उनके अधिकारो के प्रति जागरूक करना भी मुख्य उद्देश्य है, चौधरी ने बताया कि समय समय पर मानवाधिकार विषय पर बच्चों कि अनेक प्रतियोगिताएं करवाई जाएगी। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से भी लोगों में मानवाधिकारों के बारे में जन चेतना जागृत की जाएगी। बता दें कि इनकी शिक्षा कुमाऊँ विश्वविद्यालय नैनीताल से संपन्न हुई हैं और अब तक ये जिला विधिक सचिव के रूप में कार्य कर रही थीं, काजल चौधरी के उत्तराखंड राज्य प्रमुख पद पर मनोनीत होने पर एच आर सी डी डब्ल्यू के पदाधिकारीयों एवं कार्यकर्ताओं के साथ इनके माता-पिता, परिवारजनो, संबंधियों, मित्रगणो ने बहुत-बहुत बधाई दी हैं।

Ad Ad

प्रतिपक्ष संवाद उत्तराखंड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें  – [email protected]

More in उत्तराखण्ड

Trending News

About

प्रतिपक्ष संवाद उत्तराखंड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें  – [email protected]

Editor

Editor: Vinod Joshi
Mobile: +91 86306 17236
Email: [email protected]

You cannot copy content of this page