Connect with us

कलयुगी बाप ने बेटे का गला दबाकर, किया जान से मारने का प्रयास,,,,,,

उत्तराखण्ड

कलयुगी बाप ने बेटे का गला दबाकर, किया जान से मारने का प्रयास,,,,,,

अल्मोड़ा। विकास खंड स्याल्दे में एक कलियुगी बाप ने अपने 12 वर्षीय दिव्यांग बेटे को गला दबाकर मारने का प्रयास किया, लेकिन घटना स्थल पर अचानक लोगों के आ जाने से बेटे की जान बच गई।

जानकारी के अनुसार स्याल्दे विकासखंड स्थित एक गांव निवासी व्यक्ति अंबाला में नौकरी करता है। छुट्टियों में वह घर आया और अपने 12 वर्षीय दिव्यांग पुत्र को पढ़ाई कराने के बहाने से अपने साथ ले गया। कुछ समय वहां रहने के बाद 14 जुलाई कि शाम को अपने पुत्र के साथ वापस अपने गांव लौटा। लौटते समय व्यक्ति ने देघाट का टिकट लिया, लेकिन स्टेशन से 12 किमी पहले सुनसान जगह पर बेटे को लेकर बस से उतर गया। जहां पर उसने अपने दिव्यांग बेटे को कोल्ड ड्रिंक में गोली मिलाकर पिलाई जिससे वह बेहोश हो गया। इसके बाद उसने बेहोश हुए बेटे का गला दबा उसे मारने का प्रयास किया। इस दौरान वहां से गुजर रहे राहगीर दोनों को पकड़कर चंपानगर लाए। लोगों ने घटना की सूचना देघाट थाने में दी। पुलिस ने बेहोश बच्चे को सामुदायिक स्वास्थ केंद्र स्याल्दे में भर्ती कराया। जहां उसका उपचार चल रहा है।

होश आने पर खुद को अस्पताल में पा कर किशोर रोने लगा। पिता की हरकत से सहमे हुए मासूम ने बताया कि उसे नहीं पता कि पिता उसे क्यों मारना चाहते हैं। पहले पिता ने उसे सुनसान जगह पर एक गोली खिलाई। बाद में गला दबाया। इसके बाद उसे जब होश आया तो वह अस्पताल में था। बाप की करतूत से उसके आंसू थम नहीं रहे थे।

पुलिस के अनुसार इस मामले में परिजनों ने कोई तहरीर नहीं दी है। आरोपी पिता को समझा दिया है कि वह भविष्य में ऐसा दोबारा न करे। अगर तहरीर मिलती है तो कार्रवाई की जाएगी।

Ad Ad
Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

उत्तराखण्ड

चुनावी ब्रेकिंग,,,

About

प्रतिपक्ष संवाद उत्तराखंड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें  – [email protected]

Editor

Editor: Vinod Joshi
Mobile: +91 86306 17236
Email: [email protected]