Connect with us

2024 में कब बोया जाएगा हरेला जानिए।

धर्म-संस्कृति

2024 में कब बोया जाएगा हरेला जानिए।

उत्तराखंड का लोक पर्व हरेला बीजारोपण दिनांक 7 जुलाई 2024 दिन रविवार को किया जाएगा। एवं जिन जातकों का हरेला पर्व नौ दिनों का होता है वह सभी हरेला बीजारोपण 8 जुलाई 2024 सोमवार को करेंगे। हरेला पर्व 16 जुलाई 2024 को मनाया जाएगा।


हरेला एक हिंदू त्यौहार है जो मूल रूप से उत्तराखण्ड राज्य के कुमाऊँ क्षेत्र में मनाया जाता है।
सावन लगने से नौ दिन पहले आषाढ़ में हरेला बोने के लिए किसी थालीनुमा पात्र या टोकरी का चयन किया जाता है। इसमें मिट्टी डालकर गेहूँ, जौ, धान, गहत, मक्का, सरसों आदि 5 या 7 प्रकार के बीजों को बो दिया जाता है। नौ दिनों तक इस पात्र में रोज सुबह को पानी छिड़कते रहते हैं। दसवें दिन इसे काटा जाता है।

4 से 6 इंच लम्बे इन पौधों को ही हरेला कहा जाता है। घर के सदस्य इन्हें बहुत आदर के साथ अपने शीश पर रखते हैं। घर में सुख-समृद्धि के प्रतीक के रूप में हरेला बोया व काटा जाता है! इसके मूल में यह मान्यता निहित है कि हरेला जितना बड़ा होगा उतनी ही फसल अच्छी होगी! साथ ही ईश्वर से अच्छी फसल होने की कामना भी की जाती है।

Ad Ad

More in धर्म-संस्कृति

Trending News

About

प्रतिपक्ष संवाद उत्तराखंड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें  – [email protected]

Editor

Editor: Vinod Joshi
Mobile: +91 86306 17236
Email: [email protected]

You cannot copy content of this page