Connect with us

आइए जानते है 2024 में कब से पितृ (श्राद्घ ) पक्ष का प्रारंभ हो रहा है।

श्राद्ध

आइए जानते है 2024 में कब से पितृ (श्राद्घ ) पक्ष का प्रारंभ हो रहा है।



भारत विविधताओं का देश है यहां पर देव पूजन के कई उत्सव मनाए जाते हैं। परंतु इसका अर्थ बिल्कुल यह नहीं है कि हम पितृ देवों को नहीं पूजते। हिंदू धर्म में कोई भी शुभ कार्य, शुभ प्रसंग होता है तब पितृ देवों को भी संपूर्ण श्रद्धा भाव से नांदी श्राद्ध के रूप में पूजा जाता है। पितरों को भी पूर्ण रूप से सम्मान देने हेतु भाद्रपद माह पूर्णिमा तिथि से अगले 16 दिनों तक जिसे हम पितृ (श्राद्ध) पक्ष भी कहते हैं पितृ पूजन का विधान है।


( 17 सितंबर 2024 दिन मंगलवार को अनंत चतुर्दशी एवं पूर्णिमा (सत्यनारायण) उपवास करना शास्त्र अनुकूल है इसे पूर्णिमा का श्राद्ध बाधित नहीं करता)।
हिंदू पंचांग के अनुसार भाद्रपद माह की पूर्णिमा तिथि (17 सितंबर 2024) दिन मंगलवार से पितृपक्ष प्रारंभ हो रहा है और आश्विन माह कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि (02 अक्टूबर 2024) को पितृ विसर्जन किया जाएगा।
नमो गणेभ्य: सप्तभ्यस्तथा लोकेषु सप्तसु
स्वयम्भुवे नमस्यामि ब्रह्मणे योगचक्षुषे।।

धार्मिक मान्यतानुसार अपने पूर्वजों के सम्मान व आत्मा के तारण हेतु तर्पण व श्राद्ध किया जाता है। वर्ष की जिस भी तिथी को पूर्वजों का निधन हुआ हो, पितृ पक्ष की उसी तिथि पर उनका श्राद्ध किया जाता है। भाद्रपद पूर्णिमा को केवल उन पित्रों का श्राद्ध किया जाता है, जिनका निधन पूर्णिमा तिथि को हुआ हो।


तर्पण, पिंडदान और श्राद्ध
सामान्य बोलचाल की भाषा में तर्पण श्राद्ध और पिंडदान आपने सुना होगा इसका अर्थ क्या है?
1-: तर्पण का अर्थ है कि हम अपने पित्रों को जल दान कर रहे हैं।
2-: पिंडदान का अर्थ है हम पितरों के निमित्त भोजन दान कर रहे हैं।
3-: श्राद्ध का अर्थ है हम आपको श्रद्धा से स्मरण करते हैं। श्रद्धया इदं श्राद्धम्‌ (यानी जो श्रद्धा से किया जाए वही श्राद्ध है)
तर्पण, पिंडदान, श्राद्ध का अर्थ यह हुआ ‘हे पितृ देव आप हमारे लिए देव तुल्य हैं। आइए हमारे द्वारा श्रद्धा से बनाए गए भोजन व जल को ग्रहण कीजिए।


श्राद्ध कर्म कैसे प्रारंभ हुआ
महाभारत काल में भीष्म पितामह ने युधिष्ठिर को बताया था कि श्राद्ध कर्म की शुरुआत कैसे हुई?
प्राचीन समय में सबसे पहले महर्षि निमि को अत्रि मुनि ने श्राद्ध का ज्ञान दिया था तब ऋषि निमि ने श्राद्ध किया और उनके बाद अन्य ऋषियों ने भी श्राद्ध कर्म प्रारम्भ कर दिया। तभी से पूर्वजों के सम्मान व आत्मा के तारण हेतु श्राद्ध कर्म करने की परंपरा प्रचलित हो गई।

श्राद्ध तिथियां
श्राद्ध पक्ष 2024 की तिथियां

Ad Ad

More in श्राद्ध

Trending News

About

प्रतिपक्ष संवाद उत्तराखंड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें  – [email protected]

Editor

Editor: Vinod Joshi
Mobile: +91 86306 17236
Email: [email protected]

You cannot copy content of this page