Connect with us

मई 2022 मासिक राशिफल।

धर्म-संस्कृति

मई 2022 मासिक राशिफल।

आइए जानते हैं मई 2022 का मासिक राशिफल।
अप्रत्याशित तापमान रहेगा। लू, गर्मी का प्रकोप बढ़ेगा, दक्षिणी, पूर्वी, पश्चिमी प्रांतों में वायु वेग के साथ पूरा उत्तर भारत ताप लहर की चपेट में रहेगा।
आइए जानते हैं 12 राशियों पर मई माह में ग्रहों का प्रभाव कैसा रहने वाला है–
मेष राशि–मेष राशि के जातकों के लिए मई माह सामान्य फल कारक रहेगा। विद्यार्थी वर्ग शिक्षा के क्षेत्र में विशेष लाभ प्राप्त करेंगे। प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिलेगी। पारिवारिक जीवन सौहार्दपूर्ण रहेगा। क्रोध व वाणी पर नियंत्रण रखें अन्यथा सहकर्मियों से विवाद की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। जीवन साथी के स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दें। मानसिक तनाव बढ़ सकता है। माता-पिता से विशेष लाभ प्राप्त होगा। धार्मिक यात्राएं सफल रहेंगी। व्यापार में लाभ प्राप्त करेंगे। लाभ हेतु हनुमान चालीसा का प्रतिदिन पाठ करें। मंगलवार को हनुमान जी को सिंदूर अर्पित करें।

वृषभ राशि–वृषभ राशि के जातकों के लिए मई माह शुभ फल कारक रहेगा। कार्य में उत्साह रहेगा। सामाजिक यश प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। व्यापार में धन लाभ होगा। व्यापार में निवेश करने हेतु अति शुभ समय। नौकरीपेशा वर्ग को पदोन्नति प्राप्त हो सकती है । स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। घर में मांगलिक कार्य संपन्न होंगे। लाभ हेतु गणेश जी की उपासना करें व हरा चारा दान करें।

मिथुन राशि–मिथुन राशि के जातकों के लिए मई माह सामान्य फल कारक रहेगा। व्यापार में लाभ प्राप्त करेंगे। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलेगी। पारिवारिक जीवन सामान्य रहेगा। खर्चों पर नियंत्रण रखें अन्यथा आर्थिक संकट होने की संभावना। लंबी यात्राओं से बचें। लाभ हेतु दुर्गा सप्तशती का पाठ करें।

कर्क राशि–कर्क राशि के जातकों के लिए मई माह सामान्य फल कारक रहेगा। धार्मिक विषयों पर रुचि बढ़ेगी। पारिवारिक जीवन सौहार्दपूर्ण रहेगा। व्यापार में लाभ प्राप्त करेंगे। पैतृक संपत्ति में वाद –विवाद की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता प्राप्त करेंगे। नए कारोबार में निवेश करने से बचें। लाभ हेतु रुद्राष्टकम का पाठ करें। शिव जी को जल अर्पित करें।

सिंह राशि–सिंह राशि के जातकों के लिए मई माह सामान्य फल कारक रहेगा। जीवनसाथी से मतभेद होने की संभावना। संतान से प्रसन्नता प्राप्त होगी। व्यवसाय में लाभ प्राप्त करेंगे। नए व्यापार में निवेश करने हेतु शुभ समय है। विद्यार्थी वर्ग शिक्षा के क्षेत्र में विशेष सफलता प्राप्त करेंगे। न्यायालय से संबंधित कार्यों में सफलता प्राप्त करेंगे। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। यात्राएं सफल रहेंगी। लाभ हेतु सूर्य को जल अर्पित करें। विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।

कन्या राशि–कन्या राशि के जातकों का मई माह सामान्य फल कारक रहेगा। क्रोध व वाणी पर नियंत्रण रखें अन्यथा गृह क्लेश होने की संभावना है। विरोधियों से वाद-विवाद से बचें अन्यथा तनाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। व्यापार में सामान्य लाभ प्राप्त करेंगे। नए भूमि, भवन के क्रय– विक्रय से बचें। धार्मिक यात्राएं सफल रहेंगी। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। लाभ हेतु शनि मंदिर में शनिवार शनिवार को सरसों के तेल से दीपक जलाएं। हनुमान चालीसा का प्रतिदिन पाठ करें।

तुला राशि–तुला राशि के जातकों के लिए मई माह सामान्य फल कारक रहेगा। व्यापार में विशेष उन्नति प्राप्त करेंगे। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। पारिवारिक माहौल सौहार्दपूर्ण रहेगा। जीवन साथी के स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दें। वाहन सावधानी से चलाएं अन्यथा दुर्घटना होने की संभावना। लंबी यात्रा से बचें। प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता प्राप्त हो सकती हैं। लाभ हेतु विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें। शुक्रवार को चीनी दान करें।

वृश्चिक राशि–वृश्चिक राशि के जातकों के लिए माह सामान्य फल कारक रहेगा। परिवार में कलह की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। क्रोध पर नियंत्रण रखें। स्त्री पक्ष से मनमुटाव होने की संभावना। व्यापार में सामान्य लाभ प्राप्त करेंगे। प्रवास के प्रबल योग। वाहन चलाते समय अति सावधानी बरतें अन्यथा किसी बड़ी दुर्घटना का शिकार हो सकते हैं। लाभ हेतु मंगलवार को सुंदरकांड का पाठ करें। शनिवार को शनि मंदिर में सरसों के तेल से चार मुखी दीपक प्रज्वलित करें।

धनु राशि–धनु राशि के जातकों के लिए मई माह अत्यंत शुभ फल कारक रहेगा। संतान पक्ष से विशेष प्रसन्नता प्राप्त होगी। घर में मांगलिक कार्य संपन्न हो सकते हैं। जिन जातकों के विवाह में विलंब आ रहा है उनका विवाह संपन्न हो सकता है। व्यापार में लाभ प्राप्त करेंगे। पदोन्नति की पूर्ण संभावना। सामाजिक यश प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। धार्मिक यात्राएं सफल रहेंगी। लाभ हेतु विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें गुरुवार को केले के पेड़ पर हल्दी वाला जल अर्पित करें।

मकर राशि–मकर राशि के जातकों के लिए मई माह अत्यंत शुभ फल कारक रहेगा। सामाजिक यश प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता प्राप्त करेंगे। प्रतिष्ठित लोगों से परिचय होगा। व्यापार में लाभ प्राप्त करेंगे। माता-पिता का सहयोग प्राप्त होगा। संतान पक्ष से प्रसन्नता प्राप्त होगी। परंतु क्रोध पर नियंत्रण रखें अन्यथा बनते हुए कार्य में बाधा उत्पन्न हो सकती है। वाहन सावधानी से चलाएं। लाभ हेतु प्रतिदिन हनुमान चालीसा का पाठ करें। मंगलवार को हनुमान जी को सिंदूर अर्पित करें।

कुंभ राशि–कुंभ राशि के जातकों के लिए मई माह सामान्य फल कारक रहेगा। शनि की साढ़ेसाती का प्रभाव रहेगा। कार्य में बाधा उत्पन्न हो सकती है। व्यापार में निवेश करने से पूर्व चिंतन अवश्य करें। पारिवारिक जीवन सौहार्दपूर्ण रहेगा। भाई –बहनों से सहयोग प्राप्त करेंगे। स्वास्थ्य के प्रति विशेष सावधानी बरतें अन्यथा उदर विकार एवं चित्त विकार हो सकता है। यात्राएं सफल रहेंगी। लाभ हेतु बजरंग बाण का पाठ करें। शनि मंदिर में शनिवार को सरसों के तेल से दीपक प्रज्वलित करें।

मीन राशि–मीन राशि के जातकों के लिए माह सामान्य फल कारक रहेगा। रुके हुए कार्य संपन्न होंगे। बंधुजनों का सहयोग प्राप्त होगा। सामाजिक यश प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। जीवनसाथी का विशेष स्नेह प्राप्त करेंगे। माता पिता से वैचारिक मतभेद होने की संभावना। स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहें पैर एवं सिर से संबंधित परेशानी हो सकती है यात्राएं सफल रहेंगी। व्यापार में लाभ प्राप्त करेंगे। लाभ हेतु विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें। प्रतिदिन सूर्य को जल अर्पित करें।

Ad Ad
Continue Reading
You may also like...

प्रतिपक्ष संवाद उत्तराखंड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें  – [email protected]

More in धर्म-संस्कृति

Trending News

About

प्रतिपक्ष संवाद उत्तराखंड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें  – [email protected]

Editor

Editor: Vinod Joshi
Mobile: +91 86306 17236
Email: [email protected]

You cannot copy content of this page