उत्तराखण्ड
पुरुष भी हो रहे हैं उत्पीड़न का शिकार,,,,,
हल्द्वानी। महिला हिंसा के मामले तो अक्सर
सामने आते हैं लेकिन जिले में पुरुष भी उत्पीड़न का शिकार हो रहे हैं। यह बात चौंकाने वाली जरूर है लेकिन महिला सेल के आंकड़े यही हकीकत बयां कर रहे हैं।
महिला सुरक्षा के लिए बनाए कानून का दुरुपयोग तेजी से बढ़ रहा है जिसका शिकार पति हो रहे हैं। महिला हेल्पलाइन की इंचार्ज और सब-इंस्पेक्टर सुनीता कुंवर के अनुसार समाज में धारणा है कि पुरुष ताकतवर होते हैं। इस कारण वह अपने साथ हो रहे अत्याचारों को सार्वजनिक रूप से स्वीकार करने से बचते हैं।
काउंसलिंग के दौरान 100 में से करीब 10 मामले ऐसे पाए गए जिनमें पुरुषों को भी महिलाओं के उत्पीड़न का शिकार होना पड़ा है।
ऐसे मामले लगातार बढ़ रहे हैं।
पूछताछ में सामने आया कि कुछ केस महिला के अफेयर से जुड़े थे तो कुछ में दहेज के झूठे आरोप लगाए गए थे।











