उत्तराखण्ड
मानसून का रौद्र रूप,,,,,
हिमाचल प्रदेश में मानसून ने रौद्र रूप दिखाया है, जिससे मची भारी तबाही से हिमाचल उबर नहीं पा रहा है। बीते 72 घंटों के दौरान राज्य में बादल फटने की 14 और फ्लैश फ्लड की 3 घटनाएं दर्ज की गई हैं। इनमें अकेले मंडी जिले में 13 स्थानों पर बादल फटे, जिससे सबसे अधिक तबाही हुई है। मानसून से अब तक 69 मौतें हो चुकी हैं, 110 लोग घायल हुए हैं और 37 लोग अभी भी लापता हैं। प्रदेश को अब तक 495 करोड़ रुपये का कुल नुकसान हो चुका है। भूस्खलन के कारण 246 सड़कें बंद पड़ी हैं और 404 ट्रांसफार्मर ठप हैं.











