Connect with us

नगर पालिका अध्यक्ष गिरफ्तार,,,,

उत्तराखण्ड

नगर पालिका अध्यक्ष गिरफ्तार,,,,

उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में एक बड़ा मामला सामने आया है। बड़कोट नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष विनोद डोभाल और उनके साथी अंकित रमोला को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इन दोनों पर एक व्यक्ति को जान से मारने की धमकी देने का आरोप है।

घटना मंगलवार, 25 फरवरी की शाम की बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार, नगर पालिका अध्यक्ष विनोद डोभाल और उनके साथी अंकित रमोला ने प्रवीण रावत की गाड़ी को टक्कर मार दी। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच बहस हुई, जो धीरे-धीरे बढ़ती चली गई। प्रवीण रावत ने आरोप लगाया कि विवाद के दौरान विनोद डोभाल और अंकित रमोला ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी।


विनोद डोभाल उत्तरकाशी के बड़कोट क्षेत्र के निवासी हैं। हाल ही में हुए नगर निकाय चुनाव में उन्होंने निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में जीत दर्ज की थी। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (BJP) के प्रत्याशी अतोल सिंह रावत को हराकर बड़कोट नगर पालिका परिषद अध्यक्ष का पद हासिल किया था।

Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

About

प्रतिपक्ष संवाद उत्तराखंड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें  – [email protected]

Editor

Editor: Vinod Joshi
Mobile: +91 86306 17236
Email: [email protected]