Connect with us

कांडा तहसील के तिपोला के लोगों ने सड़क निर्माण की मांग को लेकर प्रदर्शन।

उत्तराखण्ड

कांडा तहसील के तिपोला के लोगों ने सड़क निर्माण की मांग को लेकर प्रदर्शन।

रिपोर्टः नरेंद्र बिष्ट

बागेश्वर: जनपद के कांडा तहसील के जेठाई ग्राम पंचायत के तोक तल्ला तिपोला के लोगों ने सड़क निर्माण की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। उन्होंने सरकार तथा विभाग पर क्षेत्र की उपेक्षा का आरोप लगाया। स्वीकृति के चार साल बाद भी सड़क निर्माण शुरू नहीं होने पर सवाल खड़े किए। जल्द मांग पूरी नहीं होने पर आमरण अनशन की चेतावनी दी है।

ग्रामीण जिला मुख्यालय पहुंचे, कलक्ट्रेट में मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। यहां हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि सरकार ने उनके गांव के लिए 19 अप्रैल 2021 में सड़क स्वीकृत की थी। चार साल के बाद भी सड़क का निर्माण शुरू नहीं हो पाया। सड़क के अभाव में लोगों को अपनी दिनचर्या चलाना कठिन पड़ रहा है। बीमार लोगों तथा गर्भवतियों को चिकित्सा सुविधा देने में देरी हो जाती है।

इससे उनका स्वास्थ्य और बिगड़ जाता है। कई बार गंभीर स्थिति भी उत्पन्न हो जाती है। पूर्व में भी वह अपनी मांग को लेकर जिला मुख्यालय पहुंचे। उन्हें आश्वासन तो मिला, लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई हैं.

ADVERTISEMENTS Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

About

प्रतिपक्ष संवाद उत्तराखंड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें  – [email protected]

Editor

Editor: Vinod Joshi
Mobile: +91 86306 17236
Email: [email protected]