Connect with us

कांग्रेस ओबीसी डिपार्टमेंट के जिला अध्यक्ष बने प्रमोद गोस्वामी।

बागपत। ऋषभ ढाका।

कांग्रेस ओबीसी डिपार्टमेंट के जिला अध्यक्ष बने प्रमोद गोस्वामी।

बागपत- उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी पिछड़ा वर्ग विभाग के प्रदेश अध्यक्ष मनोज यादव ने खेकड़ा निवासी प्रमोद गोस्वामी की संगठन के प्रति निष्ठा व सक्रियता को देखते हुए उन्हें कांग्रेस पिछड़ा वर्ग डिपार्टमेंट बागपत के जिला अध्यक्ष पद पर मनोनीत किया है।

साथ ही आशा व्यक्त की कि वह कांग्रेस की नीतियों व उपलब्धियां को जन-जन तक पहुंचकर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी, अखिल भारतीय कांग्रेस पिछड़ा विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय कुमार यादव तथा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय के हाथों को मजबूत बनाएंगे। प्रमोद गोस्वामी इससे पहले कांग्रेस पार्टी के बागपत जिला महासचिव रह चुके हैं और वह बहुत ही मेहनती, कर्मठ व जुझारू नेता है। वह राहुल गांधी की पैदल यात्रा के साथ राष्ट्रीय टीम में भी शामिल रहे। उनकी नियुक्ति पर बागपत के लोगों ने खुशी व्यक्त की और उनकी नियुक्ति पर उन्हें बधाई दी है। बधाई देने वालों में कांग्रेस वरिष्ठ नेता अहमद हमीद, जाहिद कुरैशी, डॉक्टर कुलदीप मालिक, डॉक्टर अवनेश यादव, मनोज धामा, विनोद धामा, पूजा चौधरी, आर्यन चौधरी, कपिल, संजीव यादव, कृष्णपाल, एडवोकेट कपिल गोस्वामी आदि थे।

Ad Ad

More in बागपत। ऋषभ ढाका।

Trending News

About

प्रतिपक्ष संवाद उत्तराखंड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें  – [email protected]

Editor

Editor: Vinod Joshi
Mobile: +91 86306 17236
Email: [email protected]

You cannot copy content of this page