Connect with us

आपदा प्रभावित के घर पहुँचे मुख्यमंत्री के पीआरओ।

उत्तराखण्ड

आपदा प्रभावित के घर पहुँचे मुख्यमंत्री के पीआरओ।

भवाली: मुख्यमंत्री के पीआरओ दिनेश आर्य ने गुरूवार को नगर के आपदा प्रभावितों के घरों का दौरा किया। जिसके तहत वह सर्वप्रथम चिंता मणि के आवास पहुँचे। और आवास की सुरक्षा हेतु ऊपर नाले में चैक डैम बनाने की बात की कही। जिसके बाद वह आपदा में जमीन व घर गवा बैठे संतोष रावत के घर पहुँचे। जहां उन्होंने गरीब परिवार के टूटे हुए घर को देखा।

वही दिनेश से मुलाकात के वक्त संतोष की बूढ़ी माँ फूंट-फूंट कर रोने लगी। जिसपर लोंगो ने उन्हें समझाया। वही पीआरओ दिनेश ने उन्हें जल्द अन्य स्थान पर विस्थापित कर आवास दिलाने का आश्वाशन दिया। जिसके बाद वह हरसौली में वार्ड मैम्बर मुकेश आर्य के आवास में पहुँचे। जहाँ उन्होंने खतरे की जद में लटके मकान को देखा। और जल्द जिलाधिकारी से संपर्क कर मकानों के नीचे सुरक्षा दीवार लगवाने का आश्वासन दिया। वही डीवीटो स्कूल की प्रबन्धक ने भी पीआरओ दिनेश को स्कूल में आई आपदा के सम्बंध में पत्र सौपा। दिनेश आर्य ने बताया कि गुरूवार को नगर के आपदा प्रभावितों के आवासों का दौरा किया। सभी प्रभावितों को जल्द से जल्द मदद पहुँचाई जाएगी।

Ad Ad
Continue Reading
You may also like...

प्रतिपक्ष संवाद उत्तराखंड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें  – [email protected]

More in उत्तराखण्ड

Trending News

About

प्रतिपक्ष संवाद उत्तराखंड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें  – [email protected]

Editor

Editor: Vinod Joshi
Mobile: +91 86306 17236
Email: [email protected]

You cannot copy content of this page