Connect with us

उत्तराखंड के 3 जिलों में बारिश से बढ़ेगी ठंड, 4 जिलों में छाएगा घना कोहरा

आज मौसम सामान्य रहेगा। 12 दिसंबर को उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं बादल छाने के साथ ही बारिश होने की संभावना है।

उत्तराखण्ड

उत्तराखंड के 3 जिलों में बारिश से बढ़ेगी ठंड, 4 जिलों में छाएगा घना कोहरा

देहरादून: उत्तराखंड में इन दिनों मौसम शुष्क है, लेकिन ठंड से राहत नहीं मिल रही। बीते दिनों पर्वतीय इलाकों में खूब बारिश-बर्फबारी हुई। अब ज्यादातर जगहों पर धूप खिल रही है, लेकिन तापमान में गिरावट का दौर भी जारी है। जिससे कई शहरों में ठिठुरन बढ़ गई है। कुछ इलाकों में रात को हल्का कोहरा भी छा रहा है।

इस बीच मौसम विभाग ने कोहरे पर अलर्ट जारी किया है। लोगों से अपील की गई है कि वह अपने वाहन सावधानी से चलाएं। मौसम केंद्र के निदेशक डॉ. बिक्रम सिंह का कहना है कि अभी मौसम शुष्क बना है। बारिश की उम्मीद अभी नहीं है। 12 दिसंबर को उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं बादल छाने के साथ ही बारिश होने की संभावना है।

उधम सिंह नगर, हरिद्वार, देहरादून, हल्द्वानी जैसे मैदानी जिलों में कोहरा ज्यादा रहेगा। प्रदेश में तापमान सामान्य रहने की उम्मीद है। उधर, रविवार को देहरादून, पंतनगर, मुक्तेश्वर, नई टिहरी समेत कई अन्य शहरों में न्यूनतम तापमान सामान्य से एक से तीन डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। इस तरह तापमान में पिछले एक-दो दिन के भीतर एक से दो डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आई है।

हालांकि दिन में धूप निकलने के चलते अधिकतम तापमान सामान्य बना रहा। आज हरिद्वार व ऊधमसिंहनगर को छोड़ सभी जिलों में मौसम शुष्क रहेगा। सुबह-शाम के समय शीतलहर चलने से ठंड महसूस होगी। मैदानी जिलों में कोहरे के चलते मुश्किलें बढ़ेंगी। वाहन चालकों को सावधान रहने की सलाह दी गई है।

Ad Ad

प्रतिपक्ष संवाद उत्तराखंड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें  – [email protected]

More in उत्तराखण्ड

Trending News

धर्म-संस्कृति

मासिक राशिफल अगस्त 2024

About

प्रतिपक्ष संवाद उत्तराखंड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें  – [email protected]

Editor

Editor: Vinod Joshi
Mobile: +91 86306 17236
Email: [email protected]

You cannot copy content of this page