Connect with us

रामनगर- चुकम में शासन/प्रशासन का एक्शन।

उत्तराखण्ड

रामनगर- चुकम में शासन/प्रशासन का एक्शन।

रामनगर – जिला प्रशासन द्वारा आपदा प्रभावित क्षेत्रों में जन-जीवन सामान्य स्थिति में लाने हेतु लगातार कार्य किये जा रहे है। जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल तथा विधायक दीवान सिंह बिष्ट ने मंगलवार को आपदा प्रभावित क्षेत्र चुकम पहुॅच कर आपदा-राहत कार्यों का जायजा लिया। जिलाधिकारी के निर्देश पर चुकम में आपदा पीड़ितों के रहने के लिए 50 टैण्टों की व्यवस्था करने के साथ ही पूरे गॉव को राशन वितरित किया गया। चुकम में क्षतिग्रस्त लाइनों को सही करते हुए विद्युत व्यवस्था भी बहाल की गयी है।

इस दौरान जिलाधिकारी गर्ब्याल ने आपदा से हुए नुकसान का मौका मुआयना किया तथा आपदा पीड़ितों से वार्ता की। उन्होंने खण्ड विकास अधिकारी को तत्काल चुकम में शौचालय निर्माण कराने के निर्देश दिये।

विधायक दीवान सिंह बिष्ट ने कहा कि सरकार आपदा पीड़ितों के साथ है तथा पीड़ितों को हर संभव मदद मुहैया करायी जायेगी। उन्होंने कहा कि पीड़ितों को उनके नुकसान का उचित मुआवजा शीघ्रता से दिलाया जायेगा। उन्होंने कहा कि सरकार आपदा पीड़ितों के साथ है।

उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा आपदा पीड़ितों आपदा पीड़ितों के दर्द को समझते हुए पीड़ितों को दी जाने वाली सहायता राशि में भी वृद्धि की गयी है। उप जिलाधिकारी गौरव चटवाल ने बताया कि आपदा प्रभावित क्षेत्र सुन्दरखाल तथा पुछड़ी में 32 टैण्टों की व्यवस्था करने के साथ ही जरूरतन्दों को राशन उपलब्ध कराया गया है।

Ad Ad
Continue Reading
You may also like...

प्रतिपक्ष संवाद उत्तराखंड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें  – [email protected]

More in उत्तराखण्ड

Trending News

About

प्रतिपक्ष संवाद उत्तराखंड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें  – [email protected]

Editor

Editor: Vinod Joshi
Mobile: +91 86306 17236
Email: [email protected]

You cannot copy content of this page