Connect with us

काशीपुर में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, प्रशासन ने करीब 125 अतिक्रमण तोड़े

उत्तराखण्ड

काशीपुर में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, प्रशासन ने करीब 125 अतिक्रमण तोड़े

काशीपुर में पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत नगर निगम काशीपुर और प्रशासन की टीम ने शहर में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। प्रशासन ने करीब 125 अतिक्रमण तोड़े। इसके अलावा बाहर फैला सामान भी जब्त कर लिया। इस दौरान पुलिस को हल्के विरोध का भी सामना करना पड़ा।

आपको बता दें कि हाईकोर्ट के आदेश के बाद प्रशासन और नगर निगम की टीम ने एसडीएम अभय प्रताप सिंह और नगर आयुक्त विवेक राय की मैजूदगी में मुख्य बाजार में अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया। यह अभियान नगर निगम रोड, किला बाजार, मुंशीराम चौराहा, मुल्तानी मोड़, रतन सिनेमा रोड, सत्येंद्र चंद्र गुड़िया मार्ग से होते हुए वापस महाराणा प्रताप चौक तक चला। अभियान के दौरान दुकान के आगे नालियों से बाहर निकल रहे अतिक्रमण को हटा दिया गया। इस मौके पर व्यापार मंडल पदाधिकारी भी पहुंच गये।

उन्होंने प्रशासन से अवैध अतिक्रमण को हटाने की मांग की। अधिकतर व्यापारियों ने पूर्व में ही अतिक्रमण को हटा दिया था। नगर आयुक्त विवेक राय ने बताया कि दुकान के आगे लोगों ने तीन-तीन फीट तक जाल लगा रखे थे। इससे नालियां ढक गई थीं। पुल के सामने अवैध रूप से स्लैब बनी हुई थी।

अभियान के दौरान अवैध अतिक्रमण तोड़ा गया है। इस दौरान एसएनए आलोक उनियाल, नायब तहसीलदार भुवन चन्द्र आर्य, आदि लोग मौजूद रहे।

Ad Ad
Continue Reading
You may also like...

प्रतिपक्ष संवाद उत्तराखंड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें  – [email protected]

More in उत्तराखण्ड

Trending News

About

प्रतिपक्ष संवाद उत्तराखंड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें  – [email protected]

Editor

Editor: Vinod Joshi
Mobile: +91 86306 17236
Email: [email protected]

You cannot copy content of this page