Connect with us

विश्व में सनातन धर्म के विस्तार को लेकर 501 दीपो को प्रज्जवलित करके लिया संकल्प- जे पी सिंह

उत्तर प्रदेश

विश्व में सनातन धर्म के विस्तार को लेकर 501 दीपो को प्रज्जवलित करके लिया संकल्प- जे पी सिंह

लखनऊ। सनातन महासभा की ओर से झूलेलाल वाटिका, गोमती तट पर प्रत्येक पूर्णिमा पर आयोजित भाद्रपद मास पूर्णिमा पर आयोजित 117वी आदि गंगा माँ गोमती महाआरती व सनातन समरसता समागम का आयोजन शुक्रवार को किया गया।

मंगलाचरण, स्वस्तिवाचन, पुष्पांजलि व शंखनाद के साथ हरिद्वार की तर्ज पर 07 भव्य मंचो से पूज्य श्री आनंद नारायण जी महाराज ,जे पी सिंह कुमार अशोक पांडेय के सानिध्य में हुई। महाआरती में मृदंग, मंजीरा, ढोल, तासे, शंख का खूब प्रयोग किया गया।

अध्यक्ष डॉ प्रवीण ने बताया कि बच्चों द्वारा भारतीय लोकगायन व नृत्य प्रतियोगिता का भव्य आयोजन अंजली खन्ना, महर्षि कपूर, श्रुति गुप्ता के संयोजन में हुआ। कार्यक्रम का आरंभ रिद्धि सिद्धि के दाता सुनो गणपति…, से हुआ। बाद में राधा रानी मुझे बता दे, श्याम तेरी बंसी, गायन व नृत्य प्रस्तुति ने लोगों का दिल जीत लिया। आकृति शुक्ला, सुमित सिंह, सूरज सिंह, मोनिका, छाया जैसे कलाकारों ने मनमोहक भक्ति, परंपरागत और देशप्रेम विषयक संगीत पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किये। बाद में कलाकारों को प्रथम, द्वितीय, तृतिया और चार चार सांत्वना पुरस्कार दिए गए। सभी को प्रमाण पत्र से सम्मानित किया गया।
महाआरती का संयोजन कर रहे महासभा के अध्यक्ष डॉ. प्रवीण ने बताया कि महाआरती के बाद 501 दीपो से घाट दिवाली की तरह जगमगा उठा और सभी ने वरिष्ठ समाजसेवी जे पी सिंह, हिमांशु शेखर व आरती शुक्ला अशोक पाण्डेय संरक्षक के नेतृत्व मे सनातन धर्म के विस्तार व सुरक्षा का संकल्प दीपो से सभी भक्तों को कराया।
इस भव्य कार्यक्रम का संचालन विकास मिश्र ने किया और भक्तो को अपनी मिमिक्री से मनोज सारस्वत ने हँसते हँसाते धर्म का ज्ञान तमाम फिल्मी कलाकारों व राजनेताओ की आवाज में दिया।

इस मौके पर सनातन शिरोमणि सम्मान से समाजसेवी जे पी सिंह वरिष्ठ समाजसेवी व सदस्य उत्तर प्रदेश माध्यमिक संस्कृत शिक्षा परिषद, मनीष रस्तोगी, पार्षद, समाजसेवी अभिनव कुमार,रामकिशोर शुक्ल, गौरव त्रिपाठी,भगवा रक्षा वाहिनी को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के बाद में भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया।

इस मौके पर ऋषि शर्मा, प्रभास बहादुर, रवि कचरू,,हिमांशु अवस्थी दिनेश सिंह, विश्वनाथ,गिरीश जोशी, तहसीलदार सिंह की उपस्थिति रही।

Ad Ad

प्रतिपक्ष संवाद उत्तराखंड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें  – [email protected]

More in उत्तर प्रदेश

Trending News

About

प्रतिपक्ष संवाद उत्तराखंड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें  – [email protected]

Editor

Editor: Vinod Joshi
Mobile: +91 86306 17236
Email: [email protected]

You cannot copy content of this page