Connect with us

आदेशों की अवहेलना पर राजस्व कानूनगो निलंबित,,,,,

उत्तराखण्ड

आदेशों की अवहेलना पर राजस्व कानूनगो निलंबित,,,,,

देहरादून: आदेशों की अवहेलना तथा शासकीय कार्यों की पत्रावली वर्षों से लम्बित रखने पर जिलाधिकारी सविन बंसल ने सम्बधित राजस्व कानूनगो को निलम्बित कर दिया है। इस कड़े एक्शन से जहां सरकारी महकमे में हड़कंप मचा हुआ है, वहीं लापरवाह कार्मिकों में खलबली मच गई है। कई कार्मिकों को निलम्बन का डर सताने लगा है।

दरअसल जनता दर्शन कार्यक्रम में गांधी रोड निवासी रविन्द्र सिंह ने डीएम को बताया कि उनकी भूमि का धारा 28 के अन्तर्गत 16 मई 2018 को कलक्टर ने आदेश पारित किये थे, तथा तहसील में परवाना प्राप्त हुआ था, जिसे आरके द्वारा आर-6 में 2023 में दर्ज करा दिया था। दिसम्बर 2023 में कानूनगो माजरा को प्राप्ति करा दिया था किन्तु अभी तक क्रियान्वयन नक्शा दुरूस्ती नही किया गया है, तहसील के कई चक्कर लगाने पर भी नक्शा दुरूस्त नही किया गया है।

उक्त प्रकरण पर डीएम ने आदेशों की नाफरमानी पर सम्बन्धित राजस्व कानूनगो के निलम्बन की पत्रावली प्रस्तुत करने के निर्देश तहसीलदार सदर को दिए। डीएम ने सम्बन्धित राजस्व कानूनगो राहुल देव को तत्काल प्रभाव से निलम्बित कर दिया है।

Ad Ad
Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

About

प्रतिपक्ष संवाद उत्तराखंड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें  – [email protected]

Editor

Editor: Vinod Joshi
Mobile: +91 86306 17236
Email: [email protected]