Connect with us

रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध में रूस लगातार आक्रमक।

उत्तराखण्ड

रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध में रूस लगातार आक्रमक।

रूस और यूक्रेन के बीच जंग अब अपने छठे दिन में प्रवेश कर चुकी है। अब भी रूस की सेना यूक्रेन की राजधानी कीव पर बमबारी कर रही है, रूसी जवान अब कीव से कुछ ही किलोमीटर की दूरी पर बताए जा रहे हैं। दोनों लगातार एक दूसरे को नुकसान पहुंचाने का दावा कर रहे हैं। युद्ध को खत्म करने के लिए रूस-यूक्रेन के बीच दूसरे दौर की बातचीत जल्द होगी।
जंग के बीच गूगल ने बड़ा फैसला लिया है। इसमें RT, Sputnik के यूट्यूब चैनल को ब्लॉक कर दिया गया है।
रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध में रूस लगातार आक्रमक हो रहा है। कल रात से ही यूक्रेन की राजधानी कीव पर मिसाइल दागे जा रहे हैं। यूक्रेन और रूस के मध्य छिड़ा विवाद अब भयावह रूप ले रहा है। तमाम प्रयासों के बावजूद रूस (Russia) पीछे हटने को तैयार नहीं है और लगातार हमले कर रहा है। दोनों देशों के अब तक कई नागरिकों और सैनिकों की जान जा चुकी है। लेकिन फिर भी युद्धविराम के संकेत नहीं मिल रहे हैं।

अब जानकारी मिली है कि मास्को का अगला निशाना यूक्रेन की राजधानी कीव है। रूसी सेना ने कीव को चारों तरफ से घेर लिया है, जिससे देश में स्थिति और ज्यादा तनावपूर्ण हो गई है। कीव की सड़कों पर शनिवार की सुबह तब लड़ाई छिड़ गई, जब रूसी सैनिकों ने राजधानी में घुसपैठ कर दी। एसोसिएटेड प्रेस ने बताया कि स्थानीय अधिकारियों ने नागरिकों को अपने-अपने घरों के अंदर रहने और सावधानी बरतने की सलाह दी है।

Ad Ad
Continue Reading
You may also like...

प्रतिपक्ष संवाद उत्तराखंड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें  – [email protected]

More in उत्तराखण्ड

Trending News

About

प्रतिपक्ष संवाद उत्तराखंड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें  – [email protected]

Editor

Editor: Vinod Joshi
Mobile: +91 86306 17236
Email: [email protected]

You cannot copy content of this page