Connect with us

केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट ने उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार के 1 साल के सफल कार्यकाल पूर्ण करने पर उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी।

उत्तराखण्ड

केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट ने उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार के 1 साल के सफल कार्यकाल पूर्ण करने पर उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी।

केंद्रीय मंत्रीअजय भट्ट ने कहा कि जिस तरह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड सरकार द्वारा 1 वर्ष में चौमुखी विकास की ओर अग्रसर होकर कई कल्याणकारी फैसले लिए हैं वह प्रशंसनीय हैं। राज्य आंदोलनकारियों को आरक्षण हो या 30 फ़ीसदी महिला आरक्षण का फैसला हो राज्य सरकार ने जनहित में कार्य किए हैं इसके अलावा कठोर नकल विरोधी कानून को भी इस 1 वर्ष में सरकार ने अमलीजामा पहनाया है। श्री भट्ट ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल मार्गदर्शन में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी निरंतर राज्य के अंतिम व्यक्ति तक विकास परियोजनाओं को पहुंचाने के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। राज्य में बढ़ रहा सड़कों का जाल और सुदृढ़ होती स्वास्थ्य व्यवस्था तथा शिक्षा के क्षेत्र में नित नए आयाम एक साल के कार्यकाल को सफलतम बनाते हैं। श्री भट्ट ने देवभूमि की महान जनता और भारतीय जनता पार्टी के लाखों कार्यकर्ताओं व मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को 1 वर्ष के सफल कार्यकाल पूर्ण करने पर बधाई और शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।

Ad Ad

प्रतिपक्ष संवाद उत्तराखंड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें  – [email protected]

More in उत्तराखण्ड

Trending News

About

प्रतिपक्ष संवाद उत्तराखंड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें  – [email protected]

Editor

Editor: Vinod Joshi
Mobile: +91 86306 17236
Email: [email protected]

You cannot copy content of this page