Connect with us

रक्षाबंधन पर बहनों पर मेहरबान हुई राज्‍य सरकारें, दिया खास तोहफा !

उत्तराखण्ड

रक्षाबंधन पर बहनों पर मेहरबान हुई राज्‍य सरकारें, दिया खास तोहफा !

रक्षाबंधन पर्व 19 अगस्त यानी सोमवार को धूमधाम से मनाया जाएगा। इस दौरान बहनें अपने भाइयों के घर उन्हें राखी बांधने पहुंचेगी। बहनों के सफर को आसान बनाने के लिए उत्तर प्रदेश और बिहार सरकार ने इसे फ्री करने का फैसला किया है। इस फैसले के अनुसार, उत्तर में रोडवेज बसों में बहने फ्री सफर कर सकेंगी। वहीं, बिहार के पटना में सिटी का सफर फ्री रहेगा। मध्यप्रदेश के भोपाल में भी बहने सिटी बस में फ्री में आ जा सकेगी।

उत्तर प्रदेश में बहने रोडवेज बसों (UP Raod Ways Bus) में फ्री सफर कर सकेंगी। 18 अगस्त की रात 12 बजे से 19 अगस्त की रात 12 बजे तक महिलाओं के लिए यह सुविधा उपलब्‍ध रहेंगी। बहनों के लिए हर आधे घंटे में बस उपलब्‍ध रहेगी।जिस रूट पर यात्री अधिक होंगे उसे देखते हुए भी बसों की विशेष व्यवस्था रहेगी। फ्री सफर की यह सुविधा साधारण के साथ एसी बसों में भी उपलब्ध होगी। इस दौरान महिलाओं को टिकट भी दिया जाएगा, लेकिन उसका किराया शून्य रहेगा। इससे कितनी महिलाओं ने रोडवेज बस से यात्रा की है, उसका आंकड़ा मिल जाएगा।

बिहार में राज्य पथ परिवहन निगम द्वारा संचालित बसों (Patna City Bus) में बहनें फ्री सफर कर सकेंगी। फ्री बस की सुविधा सुबह छह से रात 9:30 बजे तक रहेगी। इस दौरान महिलाओं और छात्राओं को सफर के लिए कोई शुल्क नहीं चुकाना होगा। बता दे कि पटना में कुल 135 सिटी सर्विस बसें चलाई जाती है, जिसमें 25 इलेक्ट्रिक बसें हैं। इन सभी बसों में सफर फ्री रहेगा।

Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

About

प्रतिपक्ष संवाद उत्तराखंड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें  – [email protected]

Editor

Editor: Vinod Joshi
Mobile: +91 86306 17236
Email: [email protected]

You cannot copy content of this page