Connect with us

राज्य में हो सकते 2013 जैसी आपदा के हालात :-निदेशक मौसम विभाग

उत्तराखण्ड

राज्य में हो सकते 2013 जैसी आपदा के हालात :-निदेशक मौसम विभाग

देहरादून-राज्य में मौसम विभाग के द्वारा एक बार फिर रेड अलर्ट जारी कर दिया गया है जानकारी के अनुसार मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह ने कहा कि तीन दिनों तक भारी भारिश हो सकती है। उन्होंने कहा कि राज्य में 18 और 19 अक्टूबर को राज्यभर में भारी बारिश हो सकती है। उन्होंने कहा कि 18 और 19 अक्टूबर को राज्य में 2013 में आई भीषण आपदा जैसे हालात हो सकते हैं।

सिंह ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के कारण भारी बारिश हो सकती है। उन्होंने कहा कि पहाड़ों में भारी बारिश के कारण मैदानी जिलों में नदियों को जलस्तर काफी बढ़ सकता है। लगभग सभी नदियों का जलस्तर खतरे के निशान को पार कर जाएगा। इससे लोगों को अलर्ट रहने के लिए कहा गया है।मौसम में आए इस बदलाव के कारण राज्यभर में भूस्खलन जैसी घटनाएं भी बड़े स्तर पर देखने को मिल सकती है।

मौसम विज्ञान केंद्र निदेशक बिक्रम सिंह ने कहा कि प्रशासन को भी सतर्क रहने की आवश्यकता लिए है। साथ ही लोगों को दो दिनों तक सफर नहीं करने की सलाह दी गई है

उत्तराखंड में मौसम विभाग ने 3 दिनों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया था। 3 दिन तक प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में बारिशका अलर्ट जारी किया गया था। मौसम विभाग की भविष्यवाणी सही भी साबित हो रही है। राजधानी देहरादून समेत प्रदेशभर में भारी बारिश हो रही है। अगले तीन दिनों तक मौसम का मिजाज ऐसा ही बना रहेगा।अलर्ट के अनुसार आज यानी 18 अक्टूबर को उत्तरकाशी, चमोली , रुद्रप्रयाग, टिहरी, पौड़ी, देहरादून, हरिद्वार, पिथौरागढ़, बागेश्वर, अल्मोड़ा, नैनीताल, चंपावत, उधम सिंह नगर में अधिकांश क्षेत्रों में बारिश होने का अनुमान है। 18 और 19 को ज्यादातर जगह बारिश होने के आसार जताए जा रहे हैं।18 अक्टूबर को इन जिलों में तेज बारिश के साथ कई जगह ओलावृष्टि और 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।

मौसम विभाग के अनुसार पिथौरागढ़, बागेश्वर ,चमोली, रुद्रप्रयाग और उत्तरकाशी में 3500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फ गिरने की भी संभावना जताई है। मौसम विभाग ने इस दौरान भूस्खलन, जलभराव होने गाड-गधेरो में आने और ओलावृष्टि से फसलोंऔर जानवरों को नुकसान होने की भी चेतावनी जारी की है। चारधाम समेत पहाड़ी क्षेत्रों में चल रही यात्राओं से बचने को कहा गया है।

Ad Ad
Continue Reading
You may also like...

प्रतिपक्ष संवाद उत्तराखंड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें  – [email protected]

More in उत्तराखण्ड

Trending News

About

प्रतिपक्ष संवाद उत्तराखंड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें  – [email protected]

Editor

Editor: Vinod Joshi
Mobile: +91 86306 17236
Email: [email protected]

You cannot copy content of this page