Connect with us

बुरी तरह क्षतिग्रस्त आंख का सफलऑपरेशन।

उत्तर प्रदेश

बुरी तरह क्षतिग्रस्त आंख का सफलऑपरेशन।

लखनऊ-केजएमयू के नेत्र रोग विभाग ने बुरी तरह क्षतिग्रस्त आंख को निश्चित स्थान पर स्थापित कर दिया

प्रोफेसर अपजीत कौर ने बताया कि 74 वर्षीय पुरुष, लखनऊ निवासी दिनांक 26 सितंबर 2024 को सड़क दुर्घटना में घायल हो गए।

दुर्घटना में इनकी दाई आंख बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। आंख अपने स्थान से खिसककर, नाक की हड्डी को तोड़ते हुए नाक के नीचे आ गई।

ट्रॉमा सेंटर में आरंभिक उपचार के उपरांत रोगी को नेत्र रोग विभाग में स्थानांतरित कर दिया गया। यहां परीक्षण पर पाया गया कि दाई आंख और फलक फट गई है एवम यह आंख अपने स्थान से खिसक गई है।

रोगी के समग्र उपचार हेतु विभागाध्यक्ष नेत्र रोग प्रो अपजीत कौर के नेतृत्व में टीम गठित की गई। इसमें नाक कान गला विभाग से डा वीरेंद्र वर्मा, निश्चेतना से डा मनीष कुमार सिंह एवम अन्य चिकित्सकों में डा निभा मिश्रा, डा नीरज कुमार यादव और डा अंजली गुप्ता सम्मिलित रहे।

यह एक जटिल शल्य चिकित्सा थी। इसमें रोशनी को प्रभावित किए बिना शल्य क्रिया को संपन्न करना था। चिकित्सकों ने अपनी कौशलता का अनूठा उदाहरण प्रस्तुत करते हुए शल्य क्रिया को पूर्ण किया।

रोगी अब ठीक है। आंख को इसके निश्चित स्थान पर स्थापित कर दिया गया है। आंख की गति एवम रोशनी धीरे धीरे सामान्य हो रही है। कुलपति किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय प्रो सोनिया नित्यानंद ने सफल शल्य चिकित्सा के लिए पूरी टीम को बधाई दी है।

Ad Ad

More in उत्तर प्रदेश

Trending News

धर्म-संस्कृति

राशिफल अक्टूबर 2024

About

प्रतिपक्ष संवाद उत्तराखंड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें  – [email protected]

Editor

Editor: Vinod Joshi
Mobile: +91 86306 17236
Email: [email protected]

You cannot copy content of this page