Connect with us

रुद्रपुर में प्रतिष्ठित स्कूल की प्रिंसिपल ने की आत्महत्या।

उत्तराखण्ड

रुद्रपुर में प्रतिष्ठित स्कूल की प्रिंसिपल ने की आत्महत्या।

रुद्रपुर -पॉश सोसाइटी ओमेक्स में रेनबो पब्लिक स्कूल की प्रिंसिपल पायल भारती ने पंखे में लटक कर जान दे दी। वह गंगेज सी टावर के फ्लैट नंबर 107 में रहती थीं। शुक्रवार देर रात करीब एक बजे घटना का तब पता लगा जब पायल के पति संयुक्त भारती घर लौटे। ट्रांसपोर्ट का काम करने वाले संयुक्त भारती पत्नी को पंखे पर झूलता देख घबर रूद्रपुर- गत रात्रि ओमेक्स कालोनी निवासी नगर के एक प्रतिष्ठित निजी स्कूल रेनबो पब्लिक स्कूल की प्रिंसीपल ने अज्ञात कारणों के चलते संदिग्ध हालातों में घर में फांसी लगा ली, परिजन उसे उपचार के लिए तत्काल जिला अस्पताल ले गये। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जिससे पूरे शहर में सनसनी मची हुई है।
सूचना मिलते ही सिडकुल चौकी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर परिजनों से आवश्यक जानकारी ली और शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस आत्महत्या के कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है। जानकारी के मुताबिक मूल रूप से करनाल हरियाणा निवासी सुयोग भारती का ट्रांसपोर्ट का करनाल में ही कारोबार है। उसकी पत्नी 37 वर्षीय पायल भारती यहां ओमेक्स के गंगेज सी 107 में पति सुयोग भारती एवं दो पुत्रियों के साथ रह रही थी। शुक्रवार रात पायल ने संदिग्ध परिस्थितियों में कमरे में फांसी लगा ली। जब पायल के पति सुयोग भारती घर लौटे। उन्होंने पत्नी पायल भारती पत्नी को पंखे से दुपट्टे से बने फांसी के फंदे झूलता देख घबरा गए। चीख पुकार सुनकर आसपास के फ्लैट के लोग भी निकल आए। जिस वक्त पायल ने यह कदम उठाया, उनकी नौ वर्षीय छोटी बेटी घर में सो रही थी जबकि बड़ी बेटी एनसीसी कैंप में बाहर गई हुई है। आनन फानन में पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही सिडकुल चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जांच की। पायल भारती के पास से या घर से कोई सुसाइड नोट भी बरामद नहीं हुआ है।

Ad Ad

प्रतिपक्ष संवाद उत्तराखंड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें  – [email protected]

More in उत्तराखण्ड

Trending News

About

प्रतिपक्ष संवाद उत्तराखंड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें  – [email protected]

Editor

Editor: Vinod Joshi
Mobile: +91 86306 17236
Email: [email protected]

You cannot copy content of this page