Connect with us

तपती गर्मी से जल्द मिलेगी राहत, 12 जून तक पहुंच सकता है मानसून, लोगों को गर्मी से राहत जरूरी मिलेगी

उत्तराखण्ड

तपती गर्मी से जल्द मिलेगी राहत, 12 जून तक पहुंच सकता है मानसून, लोगों को गर्मी से राहत जरूरी मिलेगी

देश में मानसून की दस्तक रविवार को हो गई है। केरल में सामान्य से तीन दिन पहले मानसून पहुंचा है। इसका असर उत्तराखंड के कुमाऊं क्षेत्र में भी देखने को मिलेगा। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अगर वर्तमान रफ्तार से हवाएं चलती रहीं तो कुमाऊं क्षेत्र में 12 जून से मानसून की शुरुआत हो जाएगी। पहले 21 से 22 जून तक पहुंचने का अनुमान लगाया गया था। हालांकि हवाओं की रफ्तार थोड़ी सी भी धीमी हुई तो मानसून लेट हो सकता है।

ऐसी स्थिति में 15 से 18 जून के बीच मौसमी बरसात शुरू होगी। जीबी पंत कृषि विश्वविद्यालय पंतनगर के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक डॉ. आरके सिंह ने बताया कि सामान्यत केरल में एक जून को मानसून पहुंचता है। इस बार 29 मई को ही मानसून पहुंच चुका है। सामान्य समय से तीन दिन पहले मानसून आना भी अच्छे संकेत दे रहा है। हवाओं की रफ्तार जिस प्रकार की है, ऐसे में 12 जून तक कुमाऊं क्षेत्र में मानसून पहुंच सकता है।

प्री मानसून की संभावित तारीख से 2 से 3 दिन के अंतराल में अलग-अलग क्षेत्रों में हल्की बारिश होगी और गर्मी से राहत मिलेगी। उत्तराखंड में मानसून पहुंचेने पर लोगों को तपती गर्मी से से राहत मिलेगी। हालांकि, पर्वतीय जिलों में तापमान गिरने से लोगों को गर्मी से राहत जरूर मिली है।

Ad Ad
Continue Reading
You may also like...

प्रतिपक्ष संवाद उत्तराखंड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें  – [email protected]

More in उत्तराखण्ड

Trending News

About

प्रतिपक्ष संवाद उत्तराखंड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें  – [email protected]

Editor

Editor: Vinod Joshi
Mobile: +91 86306 17236
Email: [email protected]

You cannot copy content of this page