Connect with us

मुंबई में एआइजे राष्ट्रीय कार्यकारिणी की 8वीं वार्षिक महासभा सम्पन्न।

राष्ट्रीय

मुंबई में एआइजे राष्ट्रीय कार्यकारिणी की 8वीं वार्षिक महासभा सम्पन्न।

एआईजे पत्रकार साथियों के सूख दुःख का साथी है —  क्रांति

 मुंबई । देश भर के 22 राज्यों में पत्रकार जगत के हितार्थ निशुल्क सदस्यता के साथ सार्थक व उल्लेखनीय कार्य कर रहे भारतीय पत्रकार संघ ‘एआइजे’ की राष्ट्रीय कार्यकारिणी का मुंबई के अँधेरी वेस्ट में फ्लेग होटल में  8 वी वार्षिक सभा संपन्न हुई। इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष विक्रम सेन तथा राष्ट्रीय संरक्षक और दैनिक  नवभारत के समूह सम्पादक क्रांति चतुर्वेदी ने सिलसिलेवार संगठन के क्रियाकलापों का ब्योरा प्रस्तुत किया।

कार्यक्रम के प्रारम्भ में सरस्वती माता का पूजन किया गया ।कार्यक्रम में आयोजक महाराष्ट्र प्रदेश प्रेसिडेंट एमएस शेख़, राष्ट्रीय मुख्य महासचिव पंडित मनोहर मंडलोई , राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयपाल पाटील, राष्ट्रीय संगठन मंत्री विनोद सोलंकी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रविंद्र नेरकर, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रमज़ान मंसुरी, राष्ट्रीय सचिव मुकेश श्रीवास, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राशिद खान, मुंबई प्रेसिडेंट व सम्पादक सैयद बाबू शैख़, राष्ट्रीय ख़ज़ांची जिग्नेश जोशी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजेंद्र अग्रवाल विशिष्ट अतिथि रहे।
कार्यक्रम में सभी पदाधिकारियों ने एआइजे के उद्देश्य अनुसार पत्रकार जगत के हितार्थ देश भर व अपने अपने राज्यों में किए गए कार्यों का लेखाजोखा पेश किया साथ ही आने वाले समय में किए जाने वाले कार्यों की रूपरेखा प्रस्तुत की।

कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि नवभारत के ग्रुप एडिटर क्रांति चतुर्वेदी ने कहा कि एआईजे देश भर में मीडिया का सबसे बड़ा संगठन है। पत्रकारों सुख, दुःख, शिक्षा और स्वास्थ्य में सहयोगी और सहभागी है। राष्ट्रिय अध्यक्ष विक्रम सेन सभी सदस्यों को अपना पारिवारिक सदस्य मानते है।
महिला विंग राष्ट्रीय संयोजक पल्लवी प्रकाशकर, महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष मोहम्मद सईद शेख़, हरियाणा महिला विंग अध्यक्ष राधिका बहल, पंजाब राज्य अध्यक्ष कुलदीप सिंह, अनुराग शर्मा, मध्यप्रदेश अध्यक्ष किशोर कुमार दगदी, सुभाष पाण्डे, निर्मल सोलंकी, उत्तराखंड से भूपेन्द्र यादव, उत्तरप्रदेश से घ्रुव सिंह व अजय सैनी, राजस्थान से विवेक पाराशर व ललित अग्रवाल, झारखंड से मुकेश कुमार सिन्हा, गुजरात से हनीफ़ चोथिया, प्रकाश पटेल, इमरान खान, हितेश भट्ट, गुजरात महिला विंग संयोजक श्रीमती दक्षा बहन, महिला विंग राष्ट्रीय सचिव बबिता ज़वेरी, असम से किरण गोगोई, उड़ीसा से सत्यवान राजू , पश्चिम बंगाल से शान्तनु बनर्जी, नई दिल्ली से अजित चोधरि, छत्तीसगड से राजू बंजारे, बिहार से चंद्र कुमार सहित महाराष्ट्र लीगल सेल के प्रेसिडेंट कैलाश पठारे एवं बड़ी संख्या में आमंत्रित साथी पदाधिकारी शामिल हुए।

विदित हों की एआइजे द्वारा लीगल सेल की भी स्थापना की गई है। ताकि पत्रकार संघ के सदस्यों को पत्रकारिता कार्य के दोरान किसी भी प्रकार की कानूनी परेशानी आने उनके सहयोग के लिए तत्पर रहे।लीगल सेल राष्ट्रीय महासचिव व सुप्रीम कोर्ट एडवोकेट प्रीति जीगनेश जोशी, महाराष्ट्र लीगल सेल के अध्यक्ष एडवोकेट कैलाश पठारे, गुजरात प्रेसिडेंट दिव्यम जोशी सहित पूना टीम के एडवोकेट पांडुरंग पाटील, एडवोकेट विश्वनाथ तुपे पाटील के साथ ही एआइजे के लीगलसेल ने महाराष्ट्र सहित देश भर में इसके पुनर्गठन का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में शामिल पदाधिकारियों का स्वागत सम्मान विक्रम सेन ओर भारतीय पत्रकार महाराष्ट्र अध्यक्ष मोहम्मद सईद शैख ने किया।
इस मौके पर आए हुए सभी पत्रकारों को स्मृति चिन्ह के रूप में शिल्ड, गोल्ड मेडल, गुलदस्ता एवं शाल से सम्मानित किया गया।
विनोद श्याम गीरी, और शोएब म्यानुंर ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सराहनीय योगदान दिया।

Ad Ad
Continue Reading
You may also like...

प्रतिपक्ष संवाद उत्तराखंड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें  – [email protected]

More in राष्ट्रीय

Trending News

About

प्रतिपक्ष संवाद उत्तराखंड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें  – [email protected]

Editor

Editor: Vinod Joshi
Mobile: +91 86306 17236
Email: [email protected]

You cannot copy content of this page