Connect with us

दुष्कर्म के आरोपी जवान के खिलाफ मुकदमा दर्ज़, आरोपी ने किया सरेंडर,,,,

उत्तराखण्ड

दुष्कर्म के आरोपी जवान के खिलाफ मुकदमा दर्ज़, आरोपी ने किया सरेंडर,,,,

हल्द्वानी। गांव की नाबालिग लड़की को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के आरोपी युवक के खिलाफ बनभूलपुरा पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू की। जब आरोपी को खुद के खिलाफ मुकदमा लिखे जाने की बात पता चली तो वह खुद थाने पहुंच गया। थाने पहुंचे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। बनभूलपुरा थानाध्यक्ष नीरज भाकुनी ने बताया कि आरोपी पर दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। बताया जाता है कि आरोपी आर्मी का जवान है और पहले से विवाहित है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी पिथौरागढ़ जिले का रहने वाला है। जानकारी के अनुसार आरोपी के ही गांव की 17 साल की लड़की मुखानी थानाक्षेत्र में अपनी बुआ के घर रहती है। आरोप है कि युवक ने नाबालिग को प्यार के जाल में फंसाया, और अपनी पत्नी को तलाक देकर उससे शादी करने का झांसा देकर उसे बनभूलपुरा स्थित होटल में बुलाया, जहां आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इस मामले में पुलिस ने पीड़िता के परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की। आरोपी को इसकी जानकारी मिली तो वह खुद ही थाने पहुंच गया। जहां पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

Ad Ad
Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

About

प्रतिपक्ष संवाद उत्तराखंड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें  – [email protected]

Editor

Editor: Vinod Joshi
Mobile: +91 86306 17236
Email: [email protected]