Connect with us

राशि फल 2022 आप सभी धर्म प्रेमियों को शुभ संध्या सादर प्रणाम। आपने कर्क राशि, सिंह राशि व कन्या राशि का राशिफल पड़ा। आज आपको तुला राशि वृश्चिक राशि और धनु राशि का राशिफल बताएंगे। अगले अंक में आप पढ़ेंगे मकर राशि, कुंभ राशि और मीन राशि का राशिफल।

धर्म-संस्कृति

राशि फल 2022 आप सभी धर्म प्रेमियों को शुभ संध्या सादर प्रणाम। आपने कर्क राशि, सिंह राशि व कन्या राशि का राशिफल पड़ा। आज आपको तुला राशि वृश्चिक राशि और धनु राशि का राशिफल बताएंगे। अगले अंक में आप पढ़ेंगे मकर राशि, कुंभ राशि और मीन राशि का राशिफल।

ज्योतिषाचार्य मंजू जोशी

राशि फल 2022

तुला राशि–तुला राशि के जातकों के लिए वर्ष 2022 सामान्य फल कारक रहने वाला है। तुला राशि के जातकों का पारिवारिक जीवन सुखमय बीतेगा। संतान की ओर से शुभ समाचार प्राप्त होंगे। कुटुंबीजनों के विचारों को पूर्ण महत्व दें। परिवार की इच्छा के विरुद्ध कार्य करने से विवाद की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। परिवार में सम्मान की कमी हो सकती है। व्यावसायिक मामलों में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेंगे। अचानक लाभ होने के योग हैं।आय प्राप्ति के स्रोत मजबूत रहेंगे। आवश्यकता के अनुरूप धन की प्राप्ति होती रहेगी। खर्चे भी अच्छा विस्तार पा सकते हैं इसलिए जमा पूंजी पर नियंत्रण बनाए रखें। अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण रखें। कुटुंबीजनों के स्वास्थ्य पर व्यय हो सकता है। इस वर्ष किसी प्रियजन का वियोग आपको कष्ट पहुंचा सकता है। इसलिए वर्ष में कुलदेवता की पूजा आराधना करते रहें। स्त्रियों के लिए यह वर्ष चुनौतीपूर्ण रहेगा। स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं आ सकती हैं। दांपत्य जीवन में तनाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है अतः धैर्य का परिचय दें। अविवाहित जातकों का प्रयास करने से विवाह संपन्न हो सकता है। किसी भी कार्य में जल्दबाजी से धन हानि हो सकती है अतः निर्णय लेने से पूर्व परिवार जनों से विचार मंथन अवश्य करें। विद्यार्थियों के लिए यह वर्ष शुभ फल कारक रहेगा। प्रयास करने पर प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता प्राप्त करेंगे। व्यापारी वर्ग नए कार्य में निवेश करने से पूर्व चिंतन अवश्य करें। वाहन आदि सावधानी से चलाएं दुर्घटना होने की संभावना। लाभ हेतु प्रतिदिन हनुमान चालीसा का पाठ करें शनिवार को शनि मंदिर में सरसों के तेल से दीपक प्रज्वलित करें। शनिवार को काली वस्तुओं का दान करें।

वृश्चिक राशि–वृश्चिक राशि के जातकों के लिए वर्ष 2022 शुभ फल कारक रहेगा। इस वर्ष नए मार्गों का सृजन होता दिखाई देगा। पूर्व में किए गए व्यापार हेतु सभी कार्य सफल होंगे। नवीन योजनाओं पर कार्य कर रहे हैं तो सफलता प्राप्त करेंगे। परिवार का सहयोग प्राप्त करेंगे। उत्साह से कार्य करने से लक्ष्य की प्राप्ति होगी। सामाजिक यश प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। नवीन योजनाएं सफल रहेंगी। न्यायालय संबंधी कार्यों में सफलता प्राप्त करेंगे। नौकरी पेशा वर्ग को पदोन्नति एवं स्थानांतरण प्राप्त हो सकता है। भाई बंधु और मित्रों का पूर्ण सहयोग प्राप्त करेंगे। किंतु स्वेच्छाचारी प्रवृत्ति से बचें। उतावलापन, जोश में किया गया कार्य धन हानि करा सकता है। राज पक्ष से लाभ प्राप्त करेंगे। सरकारी योजनाओं में भागीदारी से विभिन्न लाभ प्राप्त करेंगे। नवीन संपर्कों से कार्य क्षेत्र में वृद्धि होगी। दांपत्य जीवन सुखमय बीतेगा। अविवाहित जातकों का विवाह होने के पूर्ण योग बन रहे हैं। स्त्रियों के लिए यह वर्ष विशेष शुभ दायक रहेगा। कामकाजी महिलाओं को पदोन्नति एवं मान प्रतिष्ठा प्राप्त होगी। व्यापारियों के लिए यह वर्ष अति शुभ फल कारक रहेगा। नए निवेश लाभ देंगे। विद्यार्थियों के लिए यह वर्ष शुभ फलदाई है। ज्ञानार्जन में रुचि बढ़ेगी। शिक्षा क्षेत्र में विशेष आयाम प्राप्त करेंगे। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। घर में मांगलिक कार्य संपन्न हो सकते हैं। यात्राएं सफल रहेंगी। लाभ हेतु प्रतिदिन सूर्य को जल अर्पित करें। गाय को रोटी और गुड़ खिलाएं। हनुमान चालीसा का शाम को पाठ करें।

धनु राशि–धनु राशि के जातकों के लिए वर्ष 2022 शुभ परिणाम लेकर आएगा। आशाओं का संचार होगा। नवीन का कार्य करने की इच्छा शक्ति प्रबल होगी। मन उत्साहित होकर कार्य करने को प्रेरित होगा। भाई बंधुओं एवं मित्रों से सहयोग प्राप्त करेंगे। व्यवसाय में लाभ प्राप्त होंगे। नवीन भूमि, भवन, वाहन प्राप्त कर सकते हैं। दीर्घकालीन यात्राओं के योग बन रहे हैं। दांपत्य जीवन सुखमय बीतेगा। अविवाहित जातकों के विवाह के मार्ग प्रशस्त होंगे। इस वर्ष में कुटुंब वृद्धि के योग बन रहे हैं। राज्य पक्ष से लाभ प्राप्त करेंगे। सरकारी योजनाओं में भागीदारी से पद प्राप्ति के योग बन रहे हैं। संतान से सुखद समाचार प्राप्त करेंगे। घर में मांगलिक कार्य, धार्मिक अनुष्ठानों के योग बन रहे हैं। माता पिता के स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दें पिता को कष्ट के योग बन रहे हैं। स्त्रियों के लिए यह वर्ष शुभ फलदाई रहेगा। विद्यार्थियों के लिए यह वर्ष शुभ रहने वाला है। प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता प्राप्त करेंगे। व्यापारी वर्ग के लिए भी यह वर्ष अत्यंत शुभ फल कारक रहेगा। बड़े निवेश का जोखिम लिया जा सकता है। वर्ष आरंभ से 16 जून के मध्य अच्छे अवसरों का का लाभ लेंगे। नवीन संपर्क बनेंगे, नवीन योजनाओं से कार्य सिद्ध होंगे। पैतृक संपत्ति प्राप्त होने के योग बन रहे हैं। भौतिक सुखों में धन व्यय होगा। लाभ हेतु गुरुवार को पीले वस्त्र धारण करें। विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।

Ad Ad
Continue Reading
You may also like...

प्रतिपक्ष संवाद उत्तराखंड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें  – [email protected]

More in धर्म-संस्कृति

Trending News

About

प्रतिपक्ष संवाद उत्तराखंड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें  – [email protected]

Editor

Editor: Vinod Joshi
Mobile: +91 86306 17236
Email: [email protected]

You cannot copy content of this page