Connect with us

राशि फल 2022 मेष, वृष, मिथुन राशि का राशिफल 2022 से अवगत करा रहे हैं अगले अंक में पड़ेंगे कर्क राशि, सिंह राशि, कन्या राशि का राशिफल।

धर्म-संस्कृति

राशि फल 2022 मेष, वृष, मिथुन राशि का राशिफल 2022 से अवगत करा रहे हैं अगले अंक में पड़ेंगे कर्क राशि, सिंह राशि, कन्या राशि का राशिफल।

ज्योतिषाचार्य मंजू जोशी

राशि फल 2022 मेष, वृष, मिथुन राशि का राशिफल 2022 से अवगत करा रहे हैं अगले अंक में पड़ेंगे कर्क राशि, सिंह राशि, कन्या राशि का राशिफल।
मेष राशि–मेष राशि के जातकों के लिए वर्ष 2022 सामान्य फल कारक रहेगा। मेष राशि के जातकों को सफलता प्राप्त करने हेतु अधिक प्रयासरत रहना होगा। यह वर्ष चुनौतियों के साथ अच्छे संकेत देता है इस वर्ष में महत्वपूर्ण उपलब्धियां प्राप्त होगी। बड़ी योजनाओं को क्रियान्वित करने में सरलता रहेगी। धन की पूर्ति पूर्व के मुकाबले इस वर्ष में संतोषजनक रहने के योग हैं। स्वास्थ्य के प्रति कुछ सावधानियां बरतनी होंगी पेट से संबंधित परेशानियों का सामना आपको वर्षभर करना पड़ सकता है। पारिवारिक दायित्वों में बढ़ोतरी होगी। भौतिक सुख-सुविधाओं में अधिक व्यय होने से आर्थिक संकट हो सकता है अतः प्रारंभ से ही खर्चों पर नियंत्रण रखें। पारिवारिक जीवन में विवाद और मतभेद के योग बन रहे हैं तो ऐसे में संयमित भाषा का प्रयोग करें इसके अतिरिक्त वाणी पर नियंत्रण रखें व क्रोध कम करें। कार्य क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन होने से आप उत्साहित रहेंगे। राज पक्ष से लाभ प्राप्त होगा। सरकारी योजनाएं आपको लाभ देंगी। उच्च पदस्थ लोगों से संपर्क रहेगा। विद्यार्थियों के लिए यह वर्ष शुभ फल कारक रहेगा शिक्षा के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित करेंगे। बुद्धि रचनात्मकता से भरी रहेगी। प्रतियोगी परीक्षाओं में अच्छा प्रदर्शन बना रहेगा। वैवाहिक जीवन प्रसन्नता पूर्ण व्यतीत होगा। पति का सहयोग प्राप्त करेंगे। सामाजिक यश प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। भूमि का क्रय विक्रय आसानी से प्राप्त करेंगे। संतान पक्ष पर विशेष ध्यान दें संतान को कुसंगति से बचाएं। लाभ हेतु मंगलवार को अन्न दान करें। गाय को रोटी खिलाएं। हनुमान चालीसा का प्रतिदिन पाठ करें। क्रोध कम करने हेतु चांदी के बर्तन में जल ग्रहण करें।

वृषभ राशि–वृषभ राशि के जातकों के लिए वर्ष 2022 शुभ फल कारक रहने वाला है। वर्ष के पूर्वार्ध में कुछ संघर्ष के योग बन रहे हैं। उत्तरार्ध में सुखद स्थितियां प्राप्त होने लगेंगी। स्वास्थ्य के प्रति सजग रहना आवश्यक होगा। अचानक स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं आपके बजट को बिगाड़ सकती हैं। पारिवारिक जीवन में विवाद आपके तनाव के स्तर को बढ़ा सकता है। धन के परिपेक्ष में सावधानी रखना हितकर होगा। खर्चों पर नियंत्रण रखें। दांपत्य जीवन में प्रसन्नता रहेगी। संतान आपके अनुसार व्यवहार करने को तत्पर रहेगी। इस वर्ष में भाग्य को बल प्राप्त होगा। कुछ उपलब्धियां आपके खाते में सहजता से जुड़ जाएंगी। इससे सामाजिक यश प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। राज पक्ष से विशेष लाभ प्राप्त करेंगे। कारोबार के लिए यह वर्ष शुभ फलदाई रहेगा। नवीन कार्य में सही निर्णय आपके निवेश को सही दिशा प्रदान करेगा। व्यापारियों के लिए यह वर्ष अच्छा रहेगा। महिलाओं के लिए यह वर्ष शुभ फल कारक है। वैवाहिक जीवन सुखमय व्यतीत होगा। विद्यार्थियों के लिए यह वर्ष विशेष लाभदाई रहेगा विद्यार्थियों का पढ़ाई के प्रति रुझान बढ़ेगा और प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता प्राप्त करेंगे। 2022 वृषभ राशि के विद्यार्थियों के लिए नया आयाम स्थापित करने वाला रहेगा। नौकरी पेशा वर्ग के पदोन्नति एवं स्थानांतरण की संभावना है। भाई बहनों के साथ सहयोगात्मक व्यवहार बनेगा। भूमि, भवन, वाहन क्रय विक्रय के लिए लाभकारी स्थिति बनी रहेगी। घर में धार्मिक कार्य संपन्न होंगे। न्यायालय संबंधी कार्यों में सफलता प्राप्त करेंगे। यात्राएं सफल रहेंगी। लाभ हेतु प्रतिदिन सूर्य को जल अर्पित करें। ॐ घृणि सूर्याय नमः।। मंत्र का जप करें। आदित्य हृदय स्त्रोत का पाठ करें।

मिथुन राशि–मिथुन राशि के जातकों के लिए वर्ष 2022 सामान्य फल कारक रहने वाला है। इस वर्ष में बौद्धिक चेतना, नवीन विचारों का संचार होगा। मन: स्थिति मजबूत रहेगी। संकल्प शक्ति सुदृढ़ता से काम करेगी। पारिवारिक जीवन में प्रसन्नता रहेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। आय के साधनों में वृद्धि होगी। उद्यमिता का विकास होगा। सरकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त करेंगे। परिवार में सौहार्दपूर्ण वातावरण रहेगा। भाग्य भी बलवान होकर इस वर्ष में अच्छा सहभागी बनेगा। धन कोष में वृद्धि होगी। सुख साधनों पर धन खर्च करेंगे। भूमि, भवन के कार्य होने के योग बन रहे हैं। इस वर्ष में नवीन वाहन की प्राप्ति हो सकती है। दांपत्य जीवन सुखमय बीतेगा। अविवाहित जातकों का विवाह संपन्न हो सकता है। संतान पक्ष से शुभ समाचार प्राप्त करेंगे। विद्यार्थियों के लिए यह वर्ष शुभ फलदाई रहेगा। परिश्रम सार्थक होगा एवं प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता प्राप्त करेंगे। सतत परिश्रम और जागरूकता के बल पर व्यापार में लाभ प्राप्त करेंगे। नए निवेश से धन लाभ होगा परंतु अति उत्साह अचानक उत्पन्न विचारों पर नियंत्रण रखें। स्त्रियों के लिए यह वर्ष शुभ फलदाई रहेगा। नौकरीपेशा वर्ग को पदोन्नति प्राप्त हो सकती है। या नवीन उत्तरदायित्व प्राप्त होने के योग बन रहे हैं। स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है अतः स्वास्थ्य के प्रति सावधानी बरतें। यात्राएं सफल रहेंगी। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें लाभ हेतु विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें गुरुवार को केले के वृक्ष पर जल अर्पित करें।

Ad Ad
Continue Reading
You may also like...

प्रतिपक्ष संवाद उत्तराखंड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें  – [email protected]

More in धर्म-संस्कृति

Trending News

About

प्रतिपक्ष संवाद उत्तराखंड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें  – [email protected]

Editor

Editor: Vinod Joshi
Mobile: +91 86306 17236
Email: [email protected]

You cannot copy content of this page