Connect with us

कर्मचारियों को बड़ी राहत दीपावली से पहले मिला धामी सरकार का बड़ा तोहफा।

उत्तराखण्ड

कर्मचारियों को बड़ी राहत दीपावली से पहले मिला धामी सरकार का बड़ा तोहफा।

देहरादून-: उत्तराखंड देहरादून से बड़ी खबर सामने आ रही है दीपावली पर्व पर धामी सरकार ने राज्य कर्मचारी को पुरानी पेंशन का लाभ लेने के लिए लंबे समय से प्रयासरत कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है 1 अक्टूबर 2005 से पहले भर्ती प्रक्रिया में सम्मिलित रहे लेकिन नई पेंशन योजना से आज आच्छदित

किए गए कर्मचारियों को पुरानी पेंशन का लाभ दिए जाने के आदेश हुए हैं प्रदेश सरकार ने इन कर्मचारियों को पुरानी पेंशन का विकल्प देने के लिए 15 फरवरी 2024 तक समय सीमा निर्धारित की है लगभग 6200 कर्मचारियों को यह लाभ

मिलने की संभावना है वित्त अपर मुख्य सचिव आनंद वर्धन ने इस संबंध में अधिसूचना जारी की है तथा मंत्रिमंडल ने बीती 30 अक्टूबर को इस बाबत में निर्णय लिया था प्रदेश सरकार ने केंद्र की भांति ही यह कदम उठाया है केंद्र सरकार ने 3 मार्च 2023 को आदेश जारी कर नई पेंशन योजना में आच्छदित अपने कार्मिकों के लिए पुरानी पेंशन योजना का दायरा बढ़ाया है उत्तराखंड में नई पेंशन योजना 1 अक्टूबर 2005 से लागू की गई है प्रदेश सरकार ने 1 अक्टूबर 2005 से पहले विद्यापीठ या अधिसूचित पदों के लिए आवेदन करने और 1 अक्टूबर 2005 को या उससे बाद कारोबार ग्रहण करने वाले कार्मिकों को पुरानी पेंशन के लिए आवेदन करने का विकल्प दिया है जिसके बाद अब राज्य कर्मचारियों को बड़ी राहत मिली है।

Ad Ad

प्रतिपक्ष संवाद उत्तराखंड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें  – [email protected]

More in उत्तराखण्ड

Trending News

About

प्रतिपक्ष संवाद उत्तराखंड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें  – [email protected]

Editor

Editor: Vinod Joshi
Mobile: +91 86306 17236
Email: [email protected]

You cannot copy content of this page