Connect with us

भाजपा खिर्सू मंडल मुख्यालय में 43 वा स्थापना दिवस मनाया।

उत्तराखण्ड

भाजपा खिर्सू मंडल मुख्यालय में 43 वा स्थापना दिवस मनाया।

रिपोर्ट: गबर सिंह भण्डारी

श्रीनगर गढ़वाल खिर्सू – भारतीय जनता पार्टी ने खिर्सू मंडल ब्लॉक मुख्यालय में अपना 43वां स्थापना दिवस मनाया इस खास दिन पर भाजपा मण्डल अध्यक्ष रमेश मन्द्रवाल व तमान कार्यकर्ताओं ने अपने अपने बूथों पर सुबह 10 बजे भाजपा का झण्डा फहराया और कार्यक्रम के पश्चात सभी कार्यकर्ताओ ने एक दूसरे को मिष्ठान्न देकर शुभकामनाएं दी।रमेश मन्द्रवाल ने कहा कि हमे बहुत खुशी हो रही कि भाजपा संगठन आज अपना 43वां स्थापना दिवस मना रही है उन्होने बताया कि 6 अप्रैल 1980 को अस्तित्व में आई भारतीय जनता पार्टी ने एक लंबा सफर तय किया है कभी दो सीटों पर सिमटने वाली हमारी भारतीय जनता पार्टी अब पूर्ण बहुमत के साथ सरकार में है तथा विश्व पटल पर नेतृत्व भी कर रही है और बताया कि कैबिनेट मंत्री डाॅ धन सिंह रावत ने भी पिछले 6 वर्षों में अपनी विधानसभा मे अनेकों ऐतिहासिक कार्य भी किये है जिसमे शिक्षा स्वास्थ्य व किसानो की आजीविका मे सुधार लाने का भी काम किया है ऐसे में अब इस खास दिन को हौर ज्यादा खास बनाने के लिए हमारे भाजपा के महिला मोर्चा, युवा मोर्चा, और अनु0जा0 मोर्चा व मण्डल कार्यकारणी के सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ताओ ने खिर्सू के प्रत्येक गांव मे रह रहे भाजपा के कार्यकर्ता के घर पर झण्डा लगाया और उन्हे बधाइयाँ भी दी है और रमेश मंद्रवाल ने कहा है कि 2024 लोकसभा चुनाव मे कैबिनेट मंत्री डाॅ धन सिंह रावत के नेतृत्व में खिर्सू मण्डल से एकतरफा वोट मिलेगी।
भाजपा मण्डल महिला मोर्चा अध्यक्ष सीता देवी ने भी अपनी समस्त टीम के साथ इस कार्यक्रम को मनाया साथ ही अनु0जा0मोर्चा अध्यक्ष मनोज कुमार व युवा मोर्चा अध्यक्ष विकास रावत ने भी अपने अपने मोर्चों के साथ स्थापना दिवस को भव्य रूप से मनाया। मण्डल महामंत्री अनिल भण्डारी ने बताया कि हमारे खिर्सू मण्डल मे 33 बूथों पर भाजपा का झण्डा फहराया गया और स्यामा प्रसाद मुखर्जी व पंडित दीनदयाल उपाध्याय और अटल बिहारी वाजपेयी जी के बलिदानो को याद करते हुए सभी बूथों मे उनकी फोटो पर पुष्प अर्पित किया।
भाजपा स्थापना दिवस पर मण्डल महामंत्री अनिल भण्डारी, मनीषा बहुगुणा, उपाध्यक्ष कल्पना नेगी, हरीश चौहान, जगमोहन पंवार,नरेन्द्र पंवार, मंत्री विक्रम सिंह, आशाराम गोदियाल, कोषाध्यक्ष सम्पत रावत, महिला मोर्चा अध्यक्ष सीता देवी, अनु0मोर्चा मनोज कुमार, युवा मोर्चा विकास रावत व विकास हंश,राॅबिन एम.सिंह, गजेन्द्र कैतुरा, किरन रावत, मानसी बिष्ट, आशा कण्डारी, शोभा देवी, मनवर सिंह, प्रमोद उनियाल, बृजमोहन बहुगुणा, हेमन्त सिंह, इंद्रकला देवी, अर्जुन रावत व सभी मण्डल के कार्यकर्ता ने अपने अपने बूथों पर उपस्थित रहे।

Ad Ad

प्रतिपक्ष संवाद उत्तराखंड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें  – [email protected]

More in उत्तराखण्ड

Trending News

About

प्रतिपक्ष संवाद उत्तराखंड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें  – [email protected]

Editor

Editor: Vinod Joshi
Mobile: +91 86306 17236
Email: [email protected]

You cannot copy content of this page