Connect with us

द्वाराहाट में टिकट के लिए भाजपा के दावेदारों ने झोंकी ताकत पदाधिकारियों की नब्ज टटोलने 8 जनवरी को पहुंचेंगे पर्यवेक्षक।

उत्तराखण्ड

द्वाराहाट में टिकट के लिए भाजपा के दावेदारों ने झोंकी ताकत पदाधिकारियों की नब्ज टटोलने 8 जनवरी को पहुंचेंगे पर्यवेक्षक।


हेम कांडपाल
चौखुटिया (अल्मोड़ा)। द्वाराहाट विधानसभा में प्रत्याशी चयन को राय शुमारी के लिए आ रहे भाजपा के पर्यवेक्षकों के पहुंचने से पहले ही टिकट के दावेदार पार्टी के भीतर अपने पक्ष में माहौल बनाने की जुगत से स्थानीय पदाधिकारियों आदि को अपने पक्ष में करने में जुटे हैं। इसी के चलते संभावित दावेदार दो दिन से वाहन दौड़ाने के साथ ही अलग से बैठकें भी करते दिख रहे हैं।
विधानसभा में भाजपा के टिकट के दावेदारों के लिए आठ जनवरी का दिन अहम है। उस दिन सुबह साढ़े दस बजे से पर्यवेक्षक बलराज पासी व तरूण बंसल पार्टी पदाधिकारियों की नब्ज टटोलकर पैनल तैयार करेंगे। जानकारी के अनुसार तैयार पैनल सील बंद लिफाफे में प्रदेश मुख्यालय व उसके बाद वहां से दिल्ली जाएगा। इसी राय शुमारी बैठक के चलते सभी संभावित दावेदार सक्रिय हैं हर कोई पदा‌धिकारियों को अपने पक्ष में करने के लिए वाहन दौड़ाने के साथ ही बैठकें भी कर रहे हैं। फोन से लगातार संपर्क किया जा रहा है।
इधर जिला महामंत्री महेश नयाल ने बैठक के लिए अधिकृत सभी पदाधिकारियों से बैठक में पहुंचने को कहा है।
तो क्या पहले भी जा चुके हैं दो पैनल
चौखुटिया (अल्मोड़ा)। जानकारी के अनुसार भाजपा के दो पैनल पहले ही बनकर हाई कमान के पास पहुंच चुके हैं। मिली जानकारी के अनुसार एक पैनल में तीन नाम द्वाराहाट ब्लाक से हैं जबकि दूसरे पैनल में दो नाम द्वाराहाट से व एक नाम चौखुटिया ब्लाक से है। बताया गया है कि पार्टी टिकट देने से पहले हर कदम फूंक फूंक कर रखना चाहती है। इसलिए विभिन्न माध्यमों से पैनल तैयार करने के साथ ही छह माध्यमों से सर्वे भी की गई है। उधर टिकट के दावेदार पिछले कई महीनों से दिल्ली व देहरादून में प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से संपर्क साधकर टिकट के लिए गुहार लगाने के साथ ही बड़े नेताओं की परिक्रमा करने में भी जुटे हैं।
इन लोगों से ली जानी है राय
विधानसभा क्षेत्र में निवास करने वाले सांसद, विधायक, ब्लाक प्रमुख, नगर पंचायत अध्यक्ष, प्रदेश पदाधिकारी, मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारी, मोर्चा के जिलाध्यक्ष, जिला महामंत्री, पूर्व जिलाध्यक्ष, मंडल पदाधिकारी, मंडल मोर्चा के अध्यक्ष , पूर्व प्रदेश पदाधिकारी, पूर्व विधायक व शक्ति केंद्रों के संयोजक आदि l
ये हैं दावेदार
विधायक महेश नेगी, अनिल शाही, कैलाश भट्ट, विनोद छिमवाल, बलवंत सिंह नेगी, संजय कठायत, आशुतोष शाही व सुरेंद्र मनराल।

Ad Ad
Continue Reading
You may also like...

प्रतिपक्ष संवाद उत्तराखंड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें  – [email protected]

More in उत्तराखण्ड

Trending News

About

प्रतिपक्ष संवाद उत्तराखंड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें  – [email protected]

Editor

Editor: Vinod Joshi
Mobile: +91 86306 17236
Email: [email protected]

You cannot copy content of this page