Connect with us

चरस स्मैक के कारोबार पर अंकुश लगाने व्यापार मंडल प्रत्तिनिधिमंडल पुलिस अधीक्षक से मिला।

उत्तराखण्ड

चरस स्मैक के कारोबार पर अंकुश लगाने व्यापार मंडल प्रत्तिनिधिमंडल पुलिस अधीक्षक से मिला।


अध्यक्ष के एसपी कार्यालय में धरने की चेतावनी से पूर्व एसपी ने व्यापारियों को मनाया।
-एसपी बोले-अराजकता और नशाखोरी किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं।

बागेश्वर से योगेन्द्र सिंह मेहता की रिपोर्ट….

बागेश्वर। नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष कवि जोशी के चरस स्मैक के खिलाफ मंगलवार को प्रस्तावित आंदोलन की चेतावनी के बाद पुलिस महकमा सतर्क हो गया। वही व्यापार मंडल अध्यक्ष के धरने की जिद के बाद कुछ व्यापारियों ने इससे पूर्व पुलिस अधीक्षक से मुलाकात कर मामले के समाधान के लिए चर्चा करने की बात कही। जिसके बाद व्यापार मंडल की नाराजगी दूर करने के लिए चार बजे मामले में व्यापारियों की नाराजगी दूर करने को लेकर आपस में वार्ता को लेकर व्यापारी नेता पुलिस अधीक्षक मनीष वर्मा से मिले। व्यापार मंडल पदाधिकारियो ने एसपी से शिष्टाचार मुलाकात की। जिसके बाद एसपी की बन्द कमरे में आधे घण्टे से ज्यादा गोपनीय मुलाकात हुई।वही मामले में मीडिया से भी दूरी बनाई गई।व्यापारियों ने नगर में स्मैक, चरस के काले करोबारियों के खिलाफ कार्यवाही करने नगर में शांति व्यवस्था कायम रखने और व्यापारियों के साथ परस्पर तालमेल बनाए रखने की। व्यापार मंडल पदाधिकारियों ने नगर में बढ़ते अवैध स्मैक और चरस के चलन पर रोक लगाने ,स्थानीय स्तर पर नशे को संचालित कराने वालों पर कोई कार्रवाई नही होने और जल्द कार्रवाई की पुरजोर मांग की। व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने नगर में नशे के सौदागरों पर अब तक कोई कार्रवाई नही होने, उनके नही पकड़े जाने,और नशे के कारोबारियों को संरक्षण देने वालो पर कार्रवाई की मांग की।वही नाराजगी जताते हुए नगर में नशे के कारोबार फैलाने वालों पर सख्ती करने की मांग की। जिसके बाद एसपी मनीष वर्मा ने नशे के कारोबार पर रोक लगाने के लिए अभियान जारी रखने की बात कही। और किसी भी प्रकार से नशे के काले करोबारियों पर जल्द नकेल कसने की बात कही। इसके बाद व्यापारियों ने एसपी का आभार जताया। इस दौरान व्यापार मंडल अध्यक्ष कवि जोशी, जिला महामंत्री अनिल कार्की व्यापार मंडल सचिव पुष्कर किरमोलिया,उपाध्यक्ष हिमांशु जोशी, सहसचिव राहुल शाह आदि मौजूद थे।

Ad Ad
Continue Reading
You may also like...

प्रतिपक्ष संवाद उत्तराखंड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें  – [email protected]

More in उत्तराखण्ड

Trending News

About

प्रतिपक्ष संवाद उत्तराखंड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें  – [email protected]

Editor

Editor: Vinod Joshi
Mobile: +91 86306 17236
Email: [email protected]

You cannot copy content of this page