Connect with us

मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने उँचापुल में सभा को किया संबोधित।

उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने उँचापुल में सभा को किया संबोधित।

हल्द्वानी 12 दिसम्बर 2021-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, वरिष्ठ काबीना मंत्री बंशीधर भगत, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने रविवार को ऊंचापुल रामलीला मैदान से कुमाऊं क्षेत्र मैं सरकार की लोक कल्याणकारी योजनाओं एवं नीतियों के व्यापक प्रचार- प्रसार के लिए विकास एवं जन सुझाव रथ/एलईडी वाहनों को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया।


मुख्यमंत्री श्री धामी ने कहा कि सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए कुमाऊॅ के 29 विधानसभा क्षेत्रों में 29 विकास एंव जनसुझाव रथों के एलईडी द्वारा फिल्मों के माध्यम से प्रचार किया जाएगा। सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं पर आधारित प्रचार साहित्य के माध्यम से आम जन तक योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। सरकार की योजनाओं का यह प्रचार अभियान पूरे दिसंबर माह चलाया जायेगा।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा जनहित में अनेक योजनाएं चलाई जा रही हैं। इन योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम पंक्ति पर खड़े लोगों तक पहुंचे और वे इन योजनाओं का पूरा लाभ ले सकें, इसके लिए व्यापक स्तर पर प्रचार एवं प्रसार किया जा रहा है।

समाज के हर वर्ग को ध्यान में रखते हुए जनकल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं। जन समस्याओं का समाधान सरकार की पहली प्राथमिकता है। सरकार जनता के साथ साझीदार के रूप में कार्य कर रही है। उन्होने कहा कि मोदी के नेतृत्व में प्रदेश व देश गौरवशाली, स्वाभीमानी, सशक्त बना है। उन्होनेे कहा भारत सरकार ने प्रदेश में विकास हेतु 1 लाख करोड धनराशि की स्वीकृति दी है। प्रधानमंत्री शीघ्र कुमाऊॅ क्षे़त्र में आ रहे है। व बड़ी विकास की सौहगात दे कर जायेगे। उन्होने कहा सैनिक के बेटे को प्रदेश की सेवा करने का मौका दिया है हम दिन-रात कार्य करते हुए वित्तीय प्रबन्धन के साथ विकास कार्यो को धरातल में उतार रहे है। उन्होने कहा युवा प्रदेश को 25 वर्ष होने पर समुचे भारत का नम्बर एक प्रदेश बनाने हेतु रोड मैप तैयार किया जा रहा है।


प्रदेश अध्यक्ष भाजपा मदन कौशिक ने सम्बोधित करते हुए कहा कि कुमाऊॅ की विधानसभा हेतु 29 विकास एंव जनसुझाव एलईडी रथ रविवार को रामलीला मैदान से भेजे जा रहे है जबकि 41 रथ गढवाल क्षेत्र हेतु 16 दिसम्बर को देहरादून से भेजे जायेगे। उन्होेने कहा इन रथों के माध्यम से विकास कार्यो एंव लोक कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी क्षेत्र के अतिंम छोर तक पहुॅचाई जायेगी वही रथों के माध्यम से जनता के सुझाव भी लिये जायेगे तांकि जनता के सुझाव आधार पर आगे की योजनायें बनाई जायेगी। उन्होने कहा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व मे हमने प्रदेश व देश को आगे बढाया है साथ ही पूरे विश्व में देश का मान बढाया है। उन्होेने कहा कि हमारी सरकार जो कहती है वही करती है सरकार द्वारा प्रदेश में विगत 5 वर्षो में विकास कार्यो के कीर्तिमान स्थिापित किये है साथ ही सैनिको का सम्मान बढाया है।
काबीना मंत्री बंशीधर भगत ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि युवा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में चौहमुखी विकास हुआ है वही नई ऊर्जा का संचार हुआ है।

Ad Ad
Continue Reading
You may also like...

प्रतिपक्ष संवाद उत्तराखंड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें  – [email protected]

More in उत्तराखण्ड

Trending News

About

प्रतिपक्ष संवाद उत्तराखंड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें  – [email protected]

Editor

Editor: Vinod Joshi
Mobile: +91 86306 17236
Email: [email protected]

You cannot copy content of this page