Connect with us

सदभावना की बात कांग्रेस ही करती है- करण माहरा

उत्तराखण्ड

सदभावना की बात कांग्रेस ही करती है- करण माहरा

अभिषेक


रुड़की-प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा के रुड़की पहुंचने पर विधायक फुरकान अहमद व वीरेंद्र जाती,महिला कांग्रेस की महानगर अध्यक्ष रश्मि चौधरी व कांग्रेस के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता गोपाल जी एवं प्रदेश महामंत्री सचिन गुप्ता ने जोरदार स्वागत किया।प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा का लँढोरा सद्भावना सम्मेलन में पहुंचने से पूर्व रामपुर स्थित विधायक के आवास पर जोरदार ढंग से स्वागत किया जाने के अवसर पर अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि भाजपा नफरत फैलाने की बात करती है तो कांग्रेस भाईचारे व सद्भावना की बात करती है।उन्होंने मंहगाई,बढ़ते अपराध,भ्र्ष्टाचार मुद्दे पर भाजपा की खिंचाई की तथा कहा कि सभी कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को संगठित होकर भाजपा की जन विरोधी नीतियों का डटकर मुकाबला करना है एवं आने वाले लोकसभा चुनाव में पार्टी को मजबूत करने की जिम्मेदारी पार्टी कार्यकर्ताओं की ही है।इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेसी नेता अरविंद प्रधान,चौधरी राजवीर सिंह रोड,मनोज जैनथ,राव मुन्ना,मोहम्मद जुलफान आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

Ad Ad
Continue Reading
You may also like...

प्रतिपक्ष संवाद उत्तराखंड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें  – [email protected]

More in उत्तराखण्ड

Trending News

About

प्रतिपक्ष संवाद उत्तराखंड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें  – [email protected]

Editor

Editor: Vinod Joshi
Mobile: +91 86306 17236
Email: [email protected]

You cannot copy content of this page