Connect with us

उपचुनाव को लेकर कांग्रेस का मंथन, आज प्रत्याशी घोषित करेगी कांग्रेस!

उत्तराखण्ड

उपचुनाव को लेकर कांग्रेस का मंथन, आज प्रत्याशी घोषित करेगी कांग्रेस!

चंपावत: बीते महीनों राज्य में आयोजित हुए विधानसभा चुनावों में दो ऐसी सीटें थी, जिनकी चर्चा काफी ज्यादा थी। उन दोनों ही सीटों पर एक तरह से बड़ा फेरबदल देखने को मिला। लालकुआं से पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत तो खटीमा से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को हार का सामना करना पड़ा। इन दोनों ही सीट को हॉट सीट कहा जा रहा था। एक बार फिर उत्तराखंड भर में इस टैग का इस्तेमाल शुरू हो गया है। नई हॉट सीट का दर्जा चंपावत को मिला है। सीएम धामी यहां से उपचुनाव लड़कर विधायक के रूप में सदन जाना चाहते हैं मगर कांग्रेस इसका विपरीत चाहती है।

मुख्यमंत्री को टक्कर देने के लिए कांग्रेस कोर कसर नहीं छोड़ना चाहती। वो बात अलग है कि अभी तक पार्टी ने प्रत्याशी घोषित नहीं किया है। अब कहा जा रहा है कि गुरुवार की शाम तक प्रत्याशी के चेहरे पर से पर्दा उठ जाएगा। प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने बताया कि चंपावत उपचुनाव के लिए गुरुवार को प्रत्याशी की घोषणा हो जाएगी। बता दें कि उपचुनाव की अधिसूचना भी जारी हो चुकी है। 31 मई को वोटिंग होनी है।

अब सारी नजरें कांग्रेस के ऊपर हैं। कांग्रेस मजबूती से लड़ने की बात कर रही है लेकिन ये लड़ाई कितनी मजबूत या कांटे की होगी, ये तो प्रत्याशी का पता लगने के बाद ही अंदाजा होगा। बुधवार को भी माहरा ने उपचुनाव को लेकर पार्टी के बड़े नेताओं से वार्ता की। दूरभाष पर उन्होंने कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव से भी वार्ता की। करन माहरा का कहना है कि प्रत्याशी सामूहिक रूप से चुना गया है। उन्होंने कहा कि पार्टी खटीमा की तरह सीएम धामी को चंपावत से भी हराएगी।

Ad Ad
Continue Reading
You may also like...

प्रतिपक्ष संवाद उत्तराखंड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें  – [email protected]

More in उत्तराखण्ड

Trending News

About

प्रतिपक्ष संवाद उत्तराखंड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें  – [email protected]

Editor

Editor: Vinod Joshi
Mobile: +91 86306 17236
Email: [email protected]

You cannot copy content of this page