Connect with us

परिवहन मंत्री यशपाल आर्य, विधायक संजीव आर्य के कांग्रेस में वापसी पर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने मिष्ठान वितरण कर किया खुशी का इजहार।

उत्तराखण्ड

परिवहन मंत्री यशपाल आर्य, विधायक संजीव आर्य के कांग्रेस में वापसी पर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने मिष्ठान वितरण कर किया खुशी का इजहार।

रानीखेत। उत्तराखंड सरकार में परिवहन मंत्री यशपाल आर्य और विधायक नैनीताल संजीव आर्य के पुनः कांग्रेस पार्टी में शामिल होने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। रानीखेत में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गाँधी चौक में एकत्र होकर मिष्ठान वितरण कर मंत्री यशपाल आर्य और नैनीताल विधायक संजीव आर्य की घर वापसी को महत्वपूर्ण बताया है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हर्ष की लहर है। यहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विधायक करन माहरा और ब्लाक प्रमुख हीरा रावत के नेतृत्व में गांधी चौक में एकत्र होकर मिष्ठान वितरण किया और आतिशबाजी कर अपनी खुशी का इजहार किया। रानीखेत के गांधी चौक पर एकत्र हुए कार्यकर्ताओं ने दोनों नेताओं की कांग्रेस में घरवापसी का स्वागत किया। कहा कि दोनों के कांग्रेस में लौटने से पार्टी को और अधिक मजबूती मिलेगी। कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख हीरा रावत, नगर अध्यक्ष उमेश भट्ट, कार्यकारी नगर अध्यक्ष पंकज जोशी, पी०सी०सी० सदस्य कैलाश पांडेय, सोनू सिद्दकी, दीपक पंत आदि काग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Ad Ad
Continue Reading
You may also like...

रिपोर्टर - प्रतिपक्ष संवाद अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें – [email protected]

More in उत्तराखण्ड

Trending News

About

प्रतिपक्ष संवाद उत्तराखंड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें  – [email protected]

Editor

Editor: Vinod Joshi
Mobile: +91 86306 17236
Email: [email protected]

You cannot copy content of this page