Connect with us

पूर्व विधायक माहरा के आवास पर हुई कांग्रेस कार्यकर्ताओ की बैठक।

उत्तराखण्ड

पूर्व विधायक माहरा के आवास पर हुई कांग्रेस कार्यकर्ताओ की बैठक।


रानीखेत। रानीखेत मेंं कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने पूर्व विधायक करन माहरा के आवास पर बैठक की। बैठक में विधानसभा चुनाव में हार के कारणों की समीक्षा भी की गयी। पूर्व विधायक करन माहरा के आवास स्प्रींग फील्ड, रानीखेत में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की एक बैठक आहूत की गई। जिसमें विधानसभा चुनाव 2022 में असफल होने के कारणों की समीक्षा की गई। कार्यकर्ताओं ने असफलता का मुख्य कारण मुफ्त राशन व किसान निधि के नाम से खाते में आये पैसों को बताया। वक्ताओं ने अपने संबोधन में कहा कि करन माहरा ने जो विकास कार्य रानीखेत विधानसभा में किये है वो एक मील का पत्थर हैं। तथा आगे कहा की हार-जीत लगी रहती है। करन माहरा हम सभी सर्वमान्य के नेता हैं और उनमें नेतृत्व की अद्भुत क्षमता है। पूर्व विधायक करन माहरा ने अपने संबोधन में कहा कि ‘‘हम असफल जरूर है लेकिन निराश बिल्कुल भी नहीं हैं’’ हम कांग्रेसजन फिर एकजुट होकर जनता के लिए काम करेंगे। आगे कहा कि कार्यकर्ताओं को बिल्कुल भी निराश होने के आवश्यकता नहीं है। हम आगे भी निरंतर जनसरोकारों के मुद्दे उठाते रहेंगे। कांग्रेस कार्यकर्ता ने हमेशा से ही समाज के हितों के लिए काम किया है और आगे भी करते रहेंगे। कार्यक्रम में ब्लाॅक प्रमुख हीरा रावत, जिला अध्यक्ष महेश आर्या, ब्लाॅक अध्यक्ष गोपाल सिंह देव, पी0सी0सी0 सदस्य कैलाश पाण्डे, नगर अध्यक्ष उमेश भट्ट, पूर्व ब्लाॅक प्रमुख रचना रावत, व्यापार मण्डल उपाध्यक्ष नेहा मेहरा, कार्यकारी अध्यक्ष पंकज जोशी, कार्यकारी अध्यक्ष ग्रामीण – अम्बा दत्त पंत, मोहन सिंह बिष्ट, प्रेम अधिकारी, रश्मि पवार, अगस्त लाल साह, हबीब भाई, गोविन्द सिंह बिष्ट व नगर एवं ब्लाॅक के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Ad Ad
Continue Reading
You may also like...

रिपोर्टर - प्रतिपक्ष संवाद अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें – [email protected]

More in उत्तराखण्ड

Trending News

About

प्रतिपक्ष संवाद उत्तराखंड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें  – [email protected]

Editor

Editor: Vinod Joshi
Mobile: +91 86306 17236
Email: [email protected]

You cannot copy content of this page