Connect with us

पहाड़ की बेटी भावना पांडे ने लिया है संकल्प, बदलेंगी उत्तराखंड की महिलाओं की दशा।

उत्तराखण्ड

पहाड़ की बेटी भावना पांडे ने लिया है संकल्प, बदलेंगी उत्तराखंड की महिलाओं की दशा।

देहरादून। उत्तराखंड की आंदोलनकारी बेटी एवँ जनता कैबिनेट पार्टी (जेसीपी) की केंद्रीय अध्यक्ष भावना पांडे ने ये संकल्प लिया है कि वे उत्तराखंड की महिलाओं की दशा बदलकर ही रहेंगी।

भावना पांडे ने मीडिया को जारी अपने एक बयान में कहा की उत्तराखंड को पृथक राज्य के रूप में अस्तित्व में आये 21 वर्ष का समय व्यतीत हो चुका है किन्तु आजतक हमें अपने सपनों का उत्तराखंड नहीं मिला।

उन्होंने कहा कि जिस पृथक उत्तराखंड राज्य का सपना आंदोलनकारियों और राज्यवासियों ने अपनी आँखों में सँजोया था आज वो सपना आज भी अधूरा ही है।

भावना पांडे ने अपना रोष एवँ दुःख जाहिर करते हुए कहा कि आज भी उत्तराखंड की महिलाओं की हालत दयनीय बनी हुई है। पहाड़ों के दुर्गम क्षेत्रों में आज भी महिलाओं को पशुओं के लिए चारा और पीने के लिए पानी लाने के लिए मीलों चढ़ाई करनी पड़ती है।

उन्होंने बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि यदि उत्तराखंड में जनता कैबिनेट पार्टी की सरकार बनी तो वे महिलाओं के उत्थान के लिए विशेष तौर पर कार्य करेंगी।

भावना पांडे ने संकल्प लेते हुए कहा कि वे उत्तराखंड की महिलाओं की दशा बदलने और उनकी स्थिति को बेहतर बनाने के लिए हर संभव प्रयास करेंगी।

उन्होंने भाजपा और कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि बीते 21 वर्षों में बीजेपी और कांग्रेस की सरकारों ने उत्तराखंड के लिए कुछ नहीं किया। जिस वजह से राज्य की मासूम जनता आज भी खुद को ठगा सा महसूस करती है।

इन दलों की सरकारों की महिला सशक्तिकरण की बड़ी-बड़ी बातें सिर्फ कागज़ों तक ही सीमित हैं, धरातल पर ऐसा कुछ भी नज़र नहीं आता।

उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की जनता राज्य में अब परिवर्तन चाहती है और वो जनता कैबिनेट पार्टी को तीसरे विकल्प के रूप में देख रही है। उन्होंने आशा और विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में उत्तराखंड में जेसीपी की सरकार बनने जा रही है।

Ad Ad
Continue Reading
You may also like...

प्रतिपक्ष संवाद उत्तराखंड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें  – [email protected]

More in उत्तराखण्ड

Trending News

About

प्रतिपक्ष संवाद उत्तराखंड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें  – [email protected]

Editor

Editor: Vinod Joshi
Mobile: +91 86306 17236
Email: [email protected]

You cannot copy content of this page