Connect with us

पहाड़ की बेटी लखनऊ महानगर की नई महापौर होंगी।

उत्तर प्रदेश

पहाड़ की बेटी लखनऊ महानगर की नई महापौर होंगी।

रिपोर्ट: लखनऊ से कौस्तुभ आनंद चंदोला साहित्यकार एवं स्वतंत्र पत्रकार सदस्य उत्तराखंड राज्य भाषा संस्थान देहरादून।

लखनऊ महानगर की नई महापौर होंगी, श्रीमती सुषमा खर्कवाल। भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार सुषमा खर्कवाल ने अपने प्रतिद्वंदी सपा प्रत्याशी को भारी मतों से पराजित किया। उन्होंने अपने प्रतिद्वंदी को 204140 वोटों से हराया जो कि एक रिकॉर्ड है। कुल मत 1036079 में सुषमा को 502660मत प्राप्त हुए। आपको यह बता दें कि सुषमा मूल रूप से उत्तराखंड की निवासी है और भारतीय जनता पार्टी की लखनऊ में बहुत पुरानी कार्यकर्ता रही हैं। संगठन के कई पदों पर भी रही। सुषमा खर्कवाल के पति सेना से रिटायर्ड हवलदार रहे हैं। सुषमा ने लंबे समय तक भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता के रूप में काम किया और इस समय हुए भारी मतों से विजयी होकर उत्तर प्रदेश के सबसे बड़े महानगर राजधानी लखनऊ की मेयर बन गई हैं।


लखनऊ में निवास कर रहे पर्वतीय समाज ने भी उन्हें जीत दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। लखनऊ के पर्वतीय समाज में खुशी की लहर दौड़ रही है। मेयर के साथ ही उत्तराखंड मूल के उमेश सनवाल भी पार्षद के रूप में चुने गए हैं ।

Ad Ad

प्रतिपक्ष संवाद उत्तराखंड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें  – [email protected]

More in उत्तर प्रदेश

Trending News

About

प्रतिपक्ष संवाद उत्तराखंड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें  – [email protected]

Editor

Editor: Vinod Joshi
Mobile: +91 86306 17236
Email: [email protected]

You cannot copy content of this page