Connect with us

चम्पावत में वाहन दुर्घटना में 11लोगों की मौत।

उत्तराखण्ड

चम्पावत में वाहन दुर्घटना में 11लोगों की मौत।

उत्तराखंड के चंपावत में विगत सोमवार की रात हुई दुर्घटना में मृतको की पहचान हो गयी है। हादसे में मारे गए लोग ककनई के डांडा और कठौती गांव के बताए जा रहे है।बताते चले कि विगत रात्रि चंपावत जिले के दूरस्थ डांडा क्षेत्र में बारात लेकर वापस आ रहा एक वाहन खाई गिर गया था। आज सुबह पुलिस टीम ने रेस्क्यू कर दो घायलो को बाहर निकाला जबकि 11 लोग दम तोड़ चुके थे।पुलिस और रेस्क्यू टीम ने 11 शवों को खाई से बाहर निकाला और दोनो घायलो को चंपावत के जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यह हादसा टनकपुर-चम्पावत हाईवे में जुड़ी सूखीढांग-डांडामीनार रोड पर हुआ। दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हुए वाहन चालक और एक अन्य को उपचार के लिये अस्पताल भर्ती कराया गया। प्रथम दृष्टया दुर्घटना का कारण ओवरलोडिंग को माना जा रहा हैं।
यह सभी लोग ककनई निवासी लक्ष्मण सिंह के बेटे मनोज सिंह की विवाह समारोह में शामिल होकर अपने घर लौट रहे थे। अधिकतर मृतक लक्ष्मण सिंह के रिश्तेदार बताए जा रहे है।वाहन दुर्घटना के 11 मृतको की सूचीलक्ष्मण सिंह 61 पुत्र ध्यान सिंह
केदार सिंह 62 पुत्र दान सिंह
ईश्वर सिंह 40 पुत्र फतेह सिंह
उमेद सिंह 48 पुत्र गणेश सिंह
हयात सिंह 37 पुत्र दिवान सिंह
पुष्पा देवी 50 पत्नी शेर सिंह (सभी ककनई गांव निवासी)पुनी देवी 55 पत्नी नारायण सिंह
भगवती देवी 45 पत्नी होशियार सिंह (दोनों हल्द्वानी निवासी)
बसंती देवी 35 (चंपावत निवासी)
श्याम लाल 50 पुत्र दनी राम
विजय लाल 48 पुत्र ईश्वरी राम (दोनों डांडा निवासी)

Ad Ad
Continue Reading
You may also like...

प्रतिपक्ष संवाद उत्तराखंड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें  – [email protected]

More in उत्तराखण्ड

Trending News

About

प्रतिपक्ष संवाद उत्तराखंड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें  – [email protected]

Editor

Editor: Vinod Joshi
Mobile: +91 86306 17236
Email: [email protected]

You cannot copy content of this page