Connect with us

देहरादून सचिवालय में निकला सांप, कर्मचारी को डसा, मौके पर मचा हड़कंप

सांप को देखते ही कर्मचारी बुरी तरह डर गए। मौके पर अफरा-तफरी मच गयी। इस बीच सांप ने एक कर्मचारी को काट लिया।

देहरादून

देहरादून सचिवालय में निकला सांप, कर्मचारी को डसा, मौके पर मचा हड़कंप

देहरादून: मानसून अपने साथ कई तरह की मुसीबतें लेकर आता है। घरों में सांप-बिच्छू निकलने लगते हैं, लेकिन इस बार देहरादून में सचिवालय की फाइलों के बीच से सांप निकला, जिसने एक कर्मचारी को काट लिया। आनन-फानन में कर्मचारी को अस्पताल ले जाया गया। जहां उसका इलाज चल रहा है। कर्मचारी की हालत खतरे से बाहर है। डॉक्टर मरीज की सेहत पर नजर बनाए हुए हैं। सांप निकलने की घटना सचिवालय के चौथे तल में स्थित पॉवर कॉरपोरेशन मुख्यालय में हुई। यहां कर्मचारी काम कर रहे थे, फाइलें खंगाली जा रही थीं, तभी अचानक एक सांप निकल आया। सांप को देखते ही कर्मचारी बुरी तरह डर गए। मौके पर अफरा-तफरी मच गयी।

वहां मौजूद कर्मचारियों ने उसे डंडे और वाइपर की मदद से पकड़ने की कोशिश की और किसी तरह सांप को बाहर ले आए। इसी दौरान एक कर्मचारी ने सांप को पूंछ की तरफ से पकड़ लिया और सांप को उठाकर बाहर फेंक दिया। पूरे घटनाक्रम के बीच सांप ने वहां मौजूद एक कर्मचारी अमितोष कुमार को काट लिया। यह घटना सचिवालय के चौथे तल में स्थित उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन मुख्यालय में हुई। अमितोष कुमार को सांप के काटे जाने के बाद इलाज के लिए सिविल अस्पताल ले जाया गया। फिलहाल अमितोष की हालत खतरे से बाहर है। इस घटना के बाद सचिवालय के कर्मचारी डरे हुए हैं।

Ad Ad

प्रतिपक्ष संवाद उत्तराखंड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें  – [email protected]

More in देहरादून

Trending News

About

प्रतिपक्ष संवाद उत्तराखंड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें  – [email protected]

Editor

Editor: Vinod Joshi
Mobile: +91 86306 17236
Email: [email protected]

You cannot copy content of this page