Connect with us

सरोवर नगरी पन्त पार्क के पास शरारती तत्वों द्वारा रेहड़ी पर लगाई आग।

उत्तराखण्ड

सरोवर नगरी पन्त पार्क के पास शरारती तत्वों द्वारा रेहड़ी पर लगाई आग।


नैनीताल- सरोवर नगरी नैनीताल में देर रात शरारती तत्वों द्वारा मल्लीताल के पंत पार्क में एक रेहड़ी पर आग लगा दी गई। जैसी ही इसकी सूचना पुलिस को मिली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया।
मल्लीताल प्रभारी कोतवाल प्रेम विश्वकर्मा ने बताया सही वक़्त में पुलिस ने ततपरता दिखा कर रेहड़ी के अंदर रखा सिलेंडर फटने से बचा लिया अन्यथा आसपास की कई और रेहड़ियां आग की चपेट में आ सकती थी।
रेहड़ी स्वामी त्रिलोक सिंह मेहरा निवासी नैनीताल ने बताया कि बीते रोज देर शाम वह रेहरी को बंद कर घर को चले गए थे। त्रिलोक सिंह ने बताया कि रेहड़ी में रखा उनका अधिकतर समान जलकर राख हो गया है जिसमें पाँच हजार रुपये का लगभग नुकसान बताया गया है। पुलिस शरारती तत्वों की तलाश में जुट गयी है।

Ad Ad
Continue Reading
You may also like...

रिपोर्टर – प्रतिपक्ष संवाद अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें – [email protected]

More in उत्तराखण्ड

Trending News

About

प्रतिपक्ष संवाद उत्तराखंड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें  – [email protected]

Editor

Editor: Vinod Joshi
Mobile: +91 86306 17236
Email: [email protected]

You cannot copy content of this page