Connect with us

गौ सेवा संवर्धन समिति का प्रथम स्थापना दिवस श्रीनगर में बड़ी धूमधाम से मनाया गया।

उत्तराखण्ड

गौ सेवा संवर्धन समिति का प्रथम स्थापना दिवस श्रीनगर में बड़ी धूमधाम से मनाया गया।

दैनिक प्रतिपक्ष संवाद गबर सिंह

श्रीनगर गढ़वाल – गौ सेवा संवर्धन समिति का प्रथम स्थापना दिवस सर्राफ धर्मशाला श्रीनगर में बड़ी धूमधाम से मनाया गया।


इस अवसर पर गौ सेवा में सहयोग करने वाले विभिन्न लोगों सहित नगर क्षेत्र की कीर्तन मंडलियों को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री डॉ०धन सिंह रावत ने कहा की पशुओं के बेहतर उपचार के लिए श्रीकोट स्थित पशु चिकित्सालय को अपग्रेड किया जाएगा


उन्होंने कहा कि बड़ा दुख होता है जब लोग गाय को दूध न देने की स्थिति में सड़क पर छोड़ देते हैं अब ऐसा कानून लाया जा रहा है कोई भी व्यक्ति गाय तब तक पालेगा जब तक वह जिंदा रहेगी गाय पर टैग लगा होगा अगर कोई काहे छोड़ देता है तो यह पता चल जाएगा कि इसकी का ही है।
गौ सेवा संवर्धन समिति की मांग पर गौशाला हेतु श्रीनगर के आसपास दो सो नाली भूमि देखी जा रही है गाय के उपचार हेतु एंबुलेंस भी दी जाएगी।


समिति के कोषाध्यक्ष सूर्य प्रकाश नौटियाल ने समिति की ओर से मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री डॉ धन सिंह रावत के समक्ष कुछ मांगे रखी। उन्होंने नगर निगम क्षेत्र के अंतर्गत खण्डाह की गौशाला में चारदीवारी का निर्माण, पानी की व्यवस्था किया जाने, अल्केश्वर घाट में गायों के उपचार हेतु ऑपरेशन थिएटर की व्यवस्था किए जाने, निराश्रित गोवंश के उपचार हेतु दवाइयों, इंजेक्शन की व्यवस्था किए जाने आदि की मांग रखी।


समिति के अध्यक्ष अनुज जोशी ने समिति की ओर से किए जा रहे कार्यों की जानकारी देते हुए उपस्थित अतिथियों का आभार व्यक्त किया। संचालन समिति के सचिव हिमांशु बहुगुणा ने किया।


कार्यक्रम में नगर पंचायत कीर्तिनगर की अध्यक्ष कैलाशी जाखी, जिला पंचायत अध्यक्ष पौड़ी शांति देवी, भाजपा जिला अध्यक्ष सुषमा रावत, भाजपा जिला मीडिया प्रभारी गणेश भट्ट, श्रीनगर मंडल अध्यक्ष जितेंद्र धिरवाण, खिर्सू मंडल अध्यक्ष रमेश मंद्रवाल, जिला उपाध्यक्ष लखपत सिंह भंडारी, गौ सेवा संमर्धन समिति के उपाध्यक्ष आनंद सिंह भंडारी, समिति के मीडिया प्रभारी राजेंद्र प्रसाद बड़थ्वाल, व्यापार सभा के अध्यक्ष दिनेश असवाल,पंकज बहुगुणा, सुमित बिष्ट, मुकेश कुकरेती, दिनेश घड़ियाल आदि मौजूद थे। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि देवप्रयाग विधानसभा के विधायक विनोद कंडारी ने कहा कि वह अपने बच्चों का जन्मदिन गौशाला में मनाएंगे। गाय माता देवताओं का वास होता है गौ रक्षा के लिए सबको आगे आना पड़ेगा। उन्होंने समिति के प्रयासों की सराहना करते हुए बागवान ग्राम सभा में समिति को गौशाला हेतु 30 नाली जमीन देने की घोषणा की।


गौ सेवा आयोग उत्तराखंड के अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद अंथवाल निकाह की हम सभी को पशुओं के प्रति संवेदनशील बनना चाहिए गो सेवा केवल पैसे से नहीं होती गोसेवा वही कर सकते हैं जिसमें दया का भाव होगा और जिसे भगवान ने इसके निमित्त बनाया हो गौ माता और गंगा माता का लोग ध्यान नहीं रखेंगे तब तक जीवन सफल नहीं हो सकता है। उन्होंने कहा की सरकार मैं अपनी गाय रजिस्टर्ड करवाएं आज गाय पालन हेतु बढ़ावा दे रही है। और नंदी की बड़ी बेकद्री हो रही है। सरकार की ओर से एक नई स्कीम बनाई गई है जो भी व्यक्ति गांव में एक से पांच नंदी पालेगा उसकी गौ सेवा आयोग से पूरी मदद करेगा।

Ad Ad

प्रतिपक्ष संवाद उत्तराखंड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें  – [email protected]

More in उत्तराखण्ड

Trending News

About

प्रतिपक्ष संवाद उत्तराखंड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें  – [email protected]

Editor

Editor: Vinod Joshi
Mobile: +91 86306 17236
Email: [email protected]

You cannot copy content of this page