Connect with us

ऋतु खंडूड़ी का राज्य की पहली महिला विधानसभा अध्यक्ष बनना तय।

उत्तराखण्ड

ऋतु खंडूड़ी का राज्य की पहली महिला विधानसभा अध्यक्ष बनना तय।

देहरादून-कोटद्वार विधायक ऋतु खंडूड़ी का राज्य की पहली महिला विधानसभा अध्यक्ष बनना तय हो गया है। गुरुवार को उन्होंने विस अध्यक्ष पद के लिए अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। अब शनिवार को अध्यक्ष पद के लिए चुनाव की प्रक्रिया संपन्न होगी। भाजपा की ओर से एक ही सदस्य के नामांकन की वजह से ऋतु का अध्यक्ष चुना जाना तय माना जा रहा है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी ऋतु खंडूड़ी को विस अध्यक्ष बनने के लिए शुभकामनाएं दी हैं।

गुरुवार शाम को विधायक ऋतु खंडूड़ी विधानसभा स्थित सचिव विधानसभा के कक्ष में पहुंची। उन्होंने 16 सेट में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री धामी, कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल, सुबोध उनियाल, रेखा आर्य के साथ ही कई विधायक मौजूद थे। इससे पहले विधानसभा सचिवालय की ओर से गुरुवार को विस अध्यक्ष पद के चुनाव की प्रक्रिया शुरू की गई। अध्यक्ष पद के लिए 24 एवं 25 मार्च को नामांकन के दिन तय किए गए हैं। जबकि 26 मार्च को सदन में चुनाव होगा।

नामांकन के बाद ऋतु खंडूड़ी ने अध्यक्ष पद के लिए खुद को चुने जाने के लिए पार्टी केंद्रीय नेतृत्व का आभार जताया। उन्होंने कहा कि मैं जनता की अपेक्षाओं एवं आकांक्षाओं के अनुरूप कार्य करूंगी। दलगत राजनीति से ऊपर उठकर सदन को सुचारू रूप से चलाने का प्रयास किया जाएगा।

Ad Ad
Continue Reading
You may also like...

प्रतिपक्ष संवाद उत्तराखंड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें  – [email protected]

More in उत्तराखण्ड

Trending News

About

प्रतिपक्ष संवाद उत्तराखंड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें  – [email protected]

Editor

Editor: Vinod Joshi
Mobile: +91 86306 17236
Email: [email protected]

You cannot copy content of this page