Connect with us

हल्द्वानी विधायक को किया उन्हीं के घर में नजरबंद।

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी विधायक को किया उन्हीं के घर में नजरबंद।

हल्द्वानी। हल्द्वानी में नगर निगम द्वारा अतिक्रमण हटाने का विरोध शुरू हो गया है। हल्द्वानी के विधायक सुमित हृदयेश के नेतृत्व में अतिक्रमण का विरोध करने से पहले ही पुलिस और प्रशासन ने विधायक के आवास पहुंच कर उन्हें नजरबंद कर दिया। आज नगर निगम के पार्षद भी इस अभियान के विरोध में आ गए। वह मछली बाजार में बुलडोजर के आगे लेट गए।
विधायक सुमित हृदयेश ने कहा है कि जनता द्वारा चुने हुए जनप्रतिनिधि को किस आधार पर जनता से मिलने से रोका जा रहा है? इसका जवाब मांगा जाएगा। अतिक्रमण हटाने के नाम पर गरीब लोगों के परिवार को रोटी रोजी से वंचित किया जा रहा है। आज अतिक्रमण हटाने का समर्थन कर रहे लोग खुद सिंचाई विभाग की भूमि पर अतिक्रमण किए हुए हैं। इसके बाद जब जनता तकलीफ में है तो क्यो उनके जनप्रतिनिधि को उनके पास नही जाने दिया जा रहा है। शासन-प्रशासन द्वारा पुलिस प्रशासन के माध्यम से जनता के चुने प्रतिनिधि को उनके आवास पर नजरबंद कर देना शर्मनाक है। प्रतिपक्ष संवाद ब्यूरो

Ad Ad
Continue Reading
You may also like...

प्रतिपक्ष संवाद उत्तराखंड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें  – [email protected]

More in उत्तराखण्ड

Trending News

About

प्रतिपक्ष संवाद उत्तराखंड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें  – [email protected]

Editor

Editor: Vinod Joshi
Mobile: +91 86306 17236
Email: [email protected]

You cannot copy content of this page