Connect with us

लायंस क्लब श्रीनगर द्वारा राजकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय दत्ताखेत के छात्र छात्राओं को बैग एवं लेखन सामग्री वितरण की।

उत्तराखण्ड

लायंस क्लब श्रीनगर द्वारा राजकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय दत्ताखेत के छात्र छात्राओं को बैग एवं लेखन सामग्री वितरण की।

श्रीनगर गढ़वाल – आज 20 मई 2023 को लायंस क्लब श्रीनगर द्वारा राजकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय दत्ताखेत (खिरसू) के छात्र छात्राओं को राजीव विश्नोई संरक्षक लायंस क्लब, जितेंद्र धीरवाण अध्यक्ष लाइंस क्लब, वासुदेव कंडारी उपाध्यक्ष, सत्य सिंह ताडियाल कोषाध्यक्ष, एवं दिनेश पटवाल सदस्य लायंस क्लब द्वारा बैग, जूते, काफी, एवं लेखन सामग्री प्रदान की गई।


विद्यालय के छात्रों द्वारा उनके स्वागत में पुष्प वर्षा कर सभी माननीय गणों का स्वागत किया गया साथ ही छात्रों द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया।
जितेंद्र धीरवाण ने अपने वक्तव्य में छात्रों का उत्साह वर्धन किया साथ ही उन्होंने अपने छात्र जीवन से जुड़ी महत्वपूर्ण बातों को छात्रों के साथ साझा किया।
विद्यालय परिवार द्वारा विद्यालय की मरम्मत हेतु कार्य करवाने की लिए अध्यक्ष के समक्ष संज्ञान लाने के लिए अपने विचारों को रखा धीरेंद्र धीरवाण ने आश्वासन दिया की शीघ्र ही आगामी समय में विद्यालय की समस्याओं का निदान शीघ्र अति शीघ्र किया जाएगा।


विद्यालय की साज-सज्जा एवं सौंदर्यकरण से प्रवाहित होकर उन्होंने विद्यालय परिवार की भूरी भूरी प्रशंसा की।
वासुदेव कंडारी ने अपने संबोधन में छात्रों का उत्साह वर्धन किया सत्य सिंह तडियाल एवं दिनेश पटवाल ने अपने वक्तव्य में विद्यालय के विकास हेतु छात्र हित में अपना निरंतर सहयोग प्रदान करते रहेंगे।
सामाजिक कार्यकर्ता गबर सिंह भंडारी का विद्यालय परिवार ने आभार व्यक्त किया समय-समय पर उनके द्वारा विद्यालय को निरंतर सहयोग प्राप्त होता रहता है।
सहायक अध्यापिका पूनम रतूड़ी ने लायंस क्लब का आभार व्यक्त किया कि उन्होंने कम समय में अपना अमूल्य सहयाेग देकर विद्यालय के छात्रों को पाठ्य सामग्री प्रदान की।
सुनीता नेगी सहायक अध्यापिका धीरेंद्र घिल्डियाल सहायक अध्यापक ने लायंस क्लब का आभार व्यक्त किया। समारोह में आशा देवी एसएमसी अध्यक्ष, जगत सिंह भंडारी, कल्पेश्वरी नयाल, विजय सिंह भंडारी, मुन्नी देवी, प्रसन्ना देवी, आदि लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन विपिन गौतम प्रधानाध्यापक राजकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय दत्ताखेत द्वारा किया गया।

Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

About

प्रतिपक्ष संवाद उत्तराखंड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें  – [email protected]

Editor

Editor: Vinod Joshi
Mobile: +91 86306 17236
Email: [email protected]

You cannot copy content of this page