Connect with us

चौखुटिया के तड़ागताल क्षेत्र में मोबाइल नेटवर्क सेवा शुरू छह टॉवर और लगने के बाद मिलेगा समस्या से पूरी तरह से छूटकारा।

उत्तराखण्ड

चौखुटिया के तड़ागताल क्षेत्र में मोबाइल नेटवर्क सेवा शुरू छह टॉवर और लगने के बाद मिलेगा समस्या से पूरी तरह से छूटकारा।


हेम कांडपाल
चौखुटिया (अल्मोड़ा)। चौखुटिया के तड़ागताल में बहुप्रतिक्षित मोबाइल नेटवर्क सेवा की शुरूआत हो गई है। इस कड़ी में जियो 4 जी का पहला टावर तड़ागताल के जाबर में स्थापित हो गया है। इस क्षेत्र में छह और टॉवर लगने हैं। उसके बाद पूरे तड़ागताल क्षेत्र को नेटवर्क की समस्या से छूटकारा मिलने की उम्मीद है। टावर का विधिवत उद्घाटन राज्य पलायन आयोग के सदस्य अनिल शाही ने किया। नेटवर्क सेवा शुरू होने पर लोगों ने राहत की सांस ली है। गौरतलब है कि नेटवर्क समस्या से परेशान लोगों ने विगत फरवरी में अनशन व आंदोलन भी किया था।
संचार क्रांति के युग में तहसील अंतर्गत तड़ागताल के करीब छह ग्राम पंचायतों में मोबाइल नेटवर्क का न होना ग्रामीणों के लिए एक ऐसी बड़ी समस्या थी जिससे छूटकारे के लिए लोग लंबे समय से प्रयासरत थे। इसी समस्या से गुस्साए लोगों ने गत वर्ष फरवरी में संघर्ष समिति के बैनर तले आंदोलन भी किया था। बाद में पलायन आयोग के सदस्य अनिल शाही के आश्वासन पर आंदोलन स्थगित किया गया था। शाही ने बताया कि उन्होंने क्षेत्र के लिए जियो के सात टॉवर स्वीकृत कराए थे। जिनमें से एक टावर शनिवार से चालू हो गया है। बांकी के छह टॉवर भी जल्द लगने की बात कही गई है।
राज्य पलायन आयोग के सदस्य अनिल शाही व ब्लाक प्रमुख किरन बिष्ट ने शनिवार को टॉवर का उद्घाटन कर उसे क्षेत्र की जनता को समर्पित कर दिया। शाही ने टॉपर लगाने में योगदान के लिए सीएम पुष्कर सिंह धामी व डीएम वंदना के साथ ही जियो के अधिकारियों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में कुल सात टॉवर लगने हैं छह और टॉवर लगने के बाद क्षेत्रवासियों को नेटवर्क की समस्या से पूरी तरह से छूटकारा मिल जाएगा।


वहीं जियो के जेपीएल मनोज अरोड़ा व कमल बिष्ट, भाजपा मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र संगेला, प्रधान धनसिंह, प्रधान रंजीत रावत, प्रधान नरेंद्र गिरी, उमराव नेगी, पूरन संगेला, मोहन मेहरा, उत्तम सिंह पटवाल, सुभाष बिष्ट, दीपक नेगी, चंदन सिंह, पवन पांडे, मान सिंह पटवाल, मोहन सिंह कन्याल, , धन सिंह पटवाल, देव गिरी , रमेश राम ,जसवंत बिष्ट , मनोज जोशी जी, खीम सिंह मेहरा, कुलदीप, नवीन, कृष्ण कुमार आदि मौजूद थे।

Ad Ad
Continue Reading
You may also like...

( चौखुटिया, अल्मोडा़ )

More in उत्तराखण्ड

Trending News

About

प्रतिपक्ष संवाद उत्तराखंड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें  – [email protected]

Editor

Editor: Vinod Joshi
Mobile: +91 86306 17236
Email: [email protected]

You cannot copy content of this page