Connect with us

पीताम्बरा पुस्तिका का मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया विमोचन।

उत्तराखण्ड

पीताम्बरा पुस्तिका का मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया विमोचन।

देहरादून, धार्मिक संस्कृति एवं प्राचीन धर्म स्थलों के महत्व पर माँ पीताम्बरा पुस्तिका का आज यहाँ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा विमोचन किया गया। इस अवसर पर पुस्तक के लेखक रमाकान्त पन्त को बधाई देते हुए मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि उत्तराखण्ड में ऐसे अनेकानेक प्राचीन धार्मिक स्थल मौजूद हैं, जो देव भूमि की सांस्कृतिक समृद्धि को दर्शाते हैं।

उन्होंने कहा कि राज्य के दूरस्थ अंचलों में स्थित पौराणिक तीर्थ स्थल जहाँ स्थानीय लोगों की धार्मिक परम्पराओं के प्रमुख केन्द्र हैं वहीं धार्मिक पर्यटन की दृष्टि से भी ये काफी महत्वपूर्ण हो सकते ह्रै। मुख्य मंत्री धामी ने कहा कि ऐसे प्राचीन धार्मिक स्थलों के समुचित विकास के लिए सरकार निरंतर प्रयत्नशील है। उन्होंने पुस्तक के लेखक श्री पन्त द्वारा बीते कई वर्षों से इस दिशा में किये जा रहे कार्यों एवं प्रयासों की सराहना करते हुए समाज के लिए प्रेरणादायी बताया।

इस इस अवसर पर पूर्व दर्जा राज्यमंत्री ललित पंत ,वरिष्ठ पत्रकार पवन पांडे,दानेश्वर मंदिर कमेटी के अध्यक्ष प्रसाद चंद्र भट्ट, समाज सेविका निर्मला जोशी डॉ बीएस नेगी ,मंगल सिंह ,मनोज कुमार ,सहित अनेकों मौजूद रहे।

Ad Ad
Continue Reading
You may also like...

प्रतिपक्ष संवाद उत्तराखंड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें  – [email protected]

More in उत्तराखण्ड

Trending News

About

प्रतिपक्ष संवाद उत्तराखंड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें  – [email protected]

Editor

Editor: Vinod Joshi
Mobile: +91 86306 17236
Email: [email protected]

You cannot copy content of this page