Connect with us

नैनीताल से कालाढुंगी जाने वाला मार्ग भूस्खलन के चलते बंद,,,,,,

उत्तराखण्ड

नैनीताल से कालाढुंगी जाने वाला मार्ग भूस्खलन के चलते बंद,,,,,,

उत्तराखण्ड में नैनीताल से कालाढूंगी जाने वाला मुख्य मोटर मार्ग भूस्खलन के बाद बन्द हो गया है। मलुवा हटाने के लिए जे.सी.बी.जुटी, वाहनों की कतार लगी।


नैनीताल में कई दिनों से रुक रुक्कर हो रही बरसात के बाद गुरुवार सवेरे दस बजे मल्लीताल घोड़ा स्टैंड के समीप पार्किंग पर भारी भूस्खलन हो गया। बारहपत्थर क्षेत्र में पहाड़ी से बड़ी मात्रा में मलुवा भर भराकर सड़क पर आ गया। मलुवे के साथ एक विशालकाय पेड़ भी लुढकता हुआ सड़क पर आ पहुंचा जिससे मार्ग पूरी तरह से बाधित हो गया।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि पहले मलुवा धीरे धीरे नीचे गिरा और बाद में तेजी से गिरने लगा। इसकी सूचना पी.डब्ल्यू.डी.के अधिकारियों को दी गई, जिसके बाद मलुवे को हटाने के लिए तत्काल जे.सी.बी.मशीन को भिजवाया गया। मशीन ने अपना काम शुरू कर दिया है। इस दौरान मोटरमार्ग में दोनों तरफ से वाहनों की लंबी लंबी कतार लग गया। सभी सड़क खोलने की इंतजारी में खड़े दिखे।

Ad Ad
Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

About

प्रतिपक्ष संवाद उत्तराखंड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें  – [email protected]

Editor

Editor: Vinod Joshi
Mobile: +91 86306 17236
Email: [email protected]